फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर को विश किया बर्थडे, लव नोट पर एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता व फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर को उनके 42वें जन्मदिन पर प्यारे नोट के साथ शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 27, 2022 | 14:06:46 IST

बॉलीवुड कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरों से हमें मंत्रमुग्ध करने में कभी पीछे नहीं हटते। शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) भी बी-टाउन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक होने के नाते एक-दूसरे के लिए अपने प्यार से सभी को सरप्राइज देते रहते हैं। लव बर्ड्स इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में एंजॉय कर रहे हैं। वे अक्सर अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

ADVT
ADVT

हालांकि, जिसने हमारा ध्यान खींचा, वह था फरहान अख्तर की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट। जैसा कि शिबानी दांडेकर आज यानी 27 अगस्त 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में उनके प्यारे पति फरहान अख्तर ने उन्हें सबसे खूबसूरत तरीके से शुभकामनाएं दीं। बता दें कि शिबानी और फरहान ने लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद 19 फरवरी 2022 को शादी कर ली थी।

ADVT.
ADVT.

(यह भी पढ़ें : श्रद्धा आर्या ने दिखाई अपने आलीशान घर की शानदार झलकियां, बेहद खूबसूरत है बेडरूम और वॉशरूम)

27 अगस्त 2022 को शिबानी के 42वें जन्मदिन को थोड़ा और खास बनाने के लिए उनके प्यारे पति फरहान अख्तर ने उनके लिए एक लवली नोट लिखा। फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और शिबानी की एक छोटी सी नाव के अंदर पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने अपनी पत्नी शिबानी को शुभकामनाएं दीं और उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया।

ADVT.
ADVT.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''प्रिय जीवन साथी, कुछ दिन आप चलती हैं, कुछ दिन आप निविगेट करती हैं, कुछ दिन आप ब्रेक लेने के लिए कहती हैं, इसे देखिए और सिर्फ सांस लीजिए, मैं आपके लिए शक्तिशाली धाराओं से लडूंगा, जैसा कि मुझे पता है कि आप मेरे लिए भी ऐसा ही करेंगी, जन्मदिन मुबारक हो मेरी हमसफर, लव यू शिबानी दांडेकर।'' फरहान की सबसे प्यारी विशेज का जवाब देते हुए शिबानी ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया। फरहान के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए शिबानी ने लिखा, ''लव यू माय पार्टनर फॉर लाइफ। आपके बिना इस यात्रा पर होने की कल्पना नहीं कर सकती, आप सब कुछ बेहतर बनाते हैं, अब मुझे हमेशा चलते रहना सिखाओ।''

(यह भी पढ़ें : नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी ने शेयर की प्यारी तस्वीर, पत्नी के लिए लिखा स्पेशल नोट)

ADVT.
ADVT.

इससे पहले, 9 जनवरी 2022 को शिबानी ने अपने उस समय के बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक आउटफिट में अपनी और फरहान की कोऑर्डिनेट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा था, ''माई फू, क्या यह आपका अब तक का सबसे अच्छा साल है? लव यू फॉरएवर हैप्पी बर्थडे फरहान।''

जब से फरहान और शिबानी ने शादी की है, तब से यह जोड़ी कपल गोल्स दे रही है। उनके सोशल मीडिया हैंडल एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट से भरे पड़े हैं। 'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में फरहान ने अपनी शादी के बाद पत्नी शिबानी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की थी। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा था, ''मुझे नहीं पता कि यह कुछ अलग लगता है। शिबानी और मैं अब कई सालों से साथ हैं। इसलिए, कुछ लेवल पर, यह किसी तरह का आधिकारिक टैग लगाता है, लेकिन इसके अलावा हमारा रिश्ता अद्भुत है। जब से हमने डेटिंग शुरू की है और हम इसे एक साथ दूसरे लेवल पर ले गए हैं। यह हमेशा की तरह बहुत अच्छा लगता है।''

(यह भी पढ़ें : सोनम कपूर के बेटे का नाम आया सामने! बेबी बॉय के कपड़े और कंबल पर दिखा 'अंकित')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फरहान अख्तर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' के साथ प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ निर्देशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल, फरहान अख्तर द्वारा अपनी पत्नी के लिए किया गया पोस्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा