एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 21 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज करेंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो लोगों के बीच में प्यार होना एक आम बात है। जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा उनकी वेडिंग के अंतिम क्षणों तक बरकरार रही। वहीं, अब बॉलीवुड के एक और कपल की शादी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही है। जी हां! स्टार कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने आखिरकार अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
यह जोड़ा 21 फरवरी को मुंबई में अपनी रजिस्टर्ड शादी करेगा। कपल के करीबी एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल 'पिंकविला' को बताया कि, “वे लंबे समय से प्यार में हैं। वे पिछले कुछ समय से शादी की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी 2022 को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, क्योंकि वे जीवन भर के लिए भागीदार बनने की औपचारिकता पूरी करेंगे।” पोर्टल ने इस खबर की पुष्टि के लिए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर से संपर्क किया, लेकिन वह इसके लिए मौजूद नहीं रहे।
(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने BF वरुण बंगेरा संग अपनी शादी की कंफर्म, वेडिंग डेट का भी किया खुलासा)
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को पिछले तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। जब वे एक साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं, तो फैंस उन पर जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। 9 जनवरी 2022 को अभिनेता के 48वें बर्थडे के मौके पर शिबानी दांडेकर ने अपने प्यार फरहान के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कपल ब्लैक कलर की ड्रेस में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग कर रहा है और दोनों एक साथ काफी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शिबानी ने एक प्यारे नोट के जरिए अपने ‘Foo’ को बर्थडे विश किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मेरे Foo आपका अब तक का सबसे अच्छा वर्ष होगा। मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूं। हैप्पी बर्थडे।”
(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान की पहली लोहड़ी: डैड के साथ किया 'भांगड़ा', मीका सिंह ने बजाया ड्रम)
जानकारी के तौर पर बता दें कि, फरहान अख्तर की पहली शादी स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ साल 2000 में हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां शाक्य अख्तर और अकीरा अख्तर है। हालांकि, फरहान और अधुना का साल 2017 में तलाक हो गया था। इसके एक साल बाद से ही फरहान, शिबानी को डेट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, फरहान वर्तमान में 'जी ले जरा' के लिए अपने निर्देशन की तैयारी कर रहे हैं। साल 2011 में फिल्म 'डॉन 2' के एक दशक से अधिक समय बाद इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर वापसी कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें-
फिलहाल, अगर फरहान और शिबानी ने अपनी लाइफ के महत्वपूर्ण निर्णय को ले लिया है, तो हम भी उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। तो आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।