एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से मार्च 2022 में शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।
एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्यार भरे पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान और शिबानी मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के सबसे कूल कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। फरहान और शिबानी ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाकर नहीं रखा। वो हमेशा एक-दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं। इसके साथ ही, कपल को किसी भी इवेंट में एक साथ स्पॉट किया जाता है।
(ये भी पढ़ें- नकुल मेहता के बेटे सूफी की तबीयत बिगड़ने पर पत्नी जानकी ने किया मुसीबत का सामना, लिखा भावुक नोट)
हाल ही में, एक रिपोर्ट के अनुसार, अब ये कपल अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंडस्ट्री के एक करीबी सूत्र ने 'बॉलीवुडलाइफ' के साथ विशेष बातचीत में बताया है कि, “फरहान और शिबानी मार्च 2022 में मुंबई में एक भव्य शादी की योजना बना रहे थे। हालांकि, अब वे इसे भव्य तरीके से नहीं करेंगे, क्योंकि पॉजिटिव मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए इस जोड़े ने दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला किया है। फरहान और शिबानी एक साथ रह रहे हैं और वे महामारी के बीच अपनी शादी में देरी नहीं करना चाहते हैं।"
सूत्र ने आगे कहा, "इस जोड़े ने अपने वेडिंग-वेन्यू के लिए एक फाइव स्टार होटल को बुक किया है और लगभग सब कुछ फाइनल कर लिया है। शिबानी और फरहान ने अपने खास दिन के लिए सब्यसाची के आउटफिट को चुना है।" फरहान और शिबानी करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। शिबानी ने अपनी पीठ पर फरहान के नाम का टैटू भी गुदवाया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर लवी-डवी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं, जिससे उनके फैंस और प्रियजनों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही रो पड़ी थीं किश्वर मर्चेंट, 2021 की यादों से भरा वीडियो किया शेयर)
इससे पहले, शिबानी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए कहा था, “हम पहले से ही एक साथ बहुत कुछ करते हैं। हम एक साथ काम करते हैं। हम एक साथ अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं और फिर, मैं और फरहान अपना काम करते हैं, तो इस तरह हम दोनों में एक अच्छा संतुलन है। हम दोनों को अलग-अलग चीजें करना बहुत अच्छा लगता है। वास्तव में हमारी एक अच्छी प्लानिंग चल रही है।"
(ये भी पढ़ें: शिबानी दांडेकर ने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर संग वेडिंग प्लान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात)
शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिश्ते से पहले, फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं।
फिलहाल, हमें फरहान और शिबानी की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपका कपल की शादी के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।