हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उतावले नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेबो थोड़ी असहज नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।
फिल्म स्टार्स की दीवानगी कुछ ऐसी होती है कि इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। लोगों में अपने पसंदीदा सितारों के साथ सेल्फी लेने का भी अलग ही क्रेज है। हालांकि, कई बार फैंस का सेल्फी क्रेज सेलेब्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ। दरअसल, हाल ही में करीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस बेकाबू हो गए और इस दौरान एक्ट्रेस काफी असहज नजर आईं।
पहले ये जान लीजिए कि करीना कपूर खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म के बाद करीना के करियर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की, अब तक एक्ट्रेस अपनी फिल्मों की हाफ सेंचुरी (50) बना चुकी हैं। बेबो का अब तक का 22 साल का एक्टिंग करियर बेहद शानदार रहा है।
(ये भी पढ़ें- आइरा खान ने वीडियो में फ्लॉन्ट की अपनी सगाई की अंगूठी, खुशी से झूमते दिखे BF नुपुर शिखरे)
अब बात करते हैं करीना कपूर के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, 3 अक्टूबर 2022 को एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह थोड़ी असहज भी नजर आईं। वीडियो में करीना के चेहरे के हाव-भाव भी साफ बता रहे हैं कि वह फैंस की इस भीड़ के बीच सहज नहीं हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेल्फी के लिए उतावले फैंस में से किसी ने करीना का बैग खींचा, तो कोई उनके साथ धक्का-मुक्की करता नजर आया।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अब करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोई करीना के सब्र की तारीफ कर रहा है, तो किसी ने फैंस को तमीज से पेश आने की नसीहत दी। दरअसल, फैंस की भीड़ के बीच फंसने के बाद एक्ट्रेस ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखकर लग रहा है कि वह काफी डरी हुई हैं। हालांकि, बावजूद इसके उन्होंने अपना सब्र बनाए रखा और मुस्कुराते हुए फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई। इसके बाद से ही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया ने मनाया बेटे गुरिक का पहला बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट)
दरअसल, करीना अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए आज यानी 3 अक्टूबर को लंदन के लिए रवाना हुईं। इस दौरान वह काफी कूल लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक को व्हाइट स्वेटर, व्हाइट टी-शर्ट और व्हाइट ट्रैकपैंट्स से पूरा किया था। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक सनग्लासेज और व्हाइट शूज कैरी किए हुए थे, जो बेबो पर काफी फब रहे थे।
(ये भी पढ़ें- हिना खान ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें कीं शेयर, 'पापा की परी' केक ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, बेबो के साथ फैंस के इस बर्ताव पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।