वीजे अनुषा दांडेकर से हाल ही में एक फैन ने करण कुंद्रा से हुए उनके ब्रेकअप की वजह पूछी है, जिसका एक्ट्रेस ने रिप्लाई दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
‘रोडीज’ फेम टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) साढ़े तीन साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हाल ही में, एक्ट्रेस से सोशल मीडिया पर एक फैन ने करण कुंद्रा से हुए उनके ब्रेकअप की वजह पूछी, जिसका अनुषा ने बड़ी ही सरलता के साथ जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, वीजे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एमटीवी के शो ‘लव स्कूल’ के तीन सीजन को एक साथ होस्ट किया था। दोनों ही अपने रिलेशनशिप के दिनों में अपनी लवली तस्वीरें शेयर करते रहते थे। खास बात ये है कि, करण अनुषा की बहन की शादी में भी शामिल हुए थे, जिस वजह से माना जा रहा था कि दोनों का कभी ब्रेकअप नहीं हो सकता है। लेकिन साल 2020 में दोनों के अलग होने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। वहीं, अब अनुषा टीवी एक्टर जैसोन शाह को डेट कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें: क्या अभय देओल को मिला नया प्यार! शिलो शिव सुलेमान संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर की तारीफ)
दरअसल, 27 सितंबर 2021 को अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए 'सवाल-जवाब' सेशन रखा। इस दौरान उनके एक फॉलोवर ने एक्ट्रेस से पूछा कि, क्या वो अपने ब्रेकअप की डायरेक्ट वजह का खुलासा कर सकती हैं। इस सवाल का अनुषा ने काफी तीखे और संक्षिप्त तरीके से जवाब दिया। उन्होंने अपने डॉग की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “हम ज्यादा डिजर्व करते हैं...सच्चाई, प्यार और खुशी और इसकी शुरुआत खुद से प्यार करने से होती है...तो मैंने खुद को चुना...बस यही बात है।”
हर बार की तरह, इस बार भी उनके स्टेटमेंट से साफ नजर आ रहा था कि, दोनों के ब्रेकअप की वजह करण कुंद्रा ही थे। इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने बताया था कि, वो रिलेशनशिप को लेकर इतने समय तक चुप क्यों थे। उन्होंने कहा था कि, “मैं अपने रिश्ते के सम्मान की वजह से चुप रहा था और मैं अपने रिश्ते में एक सम्मान रखना चाहता हूं। लेकिन इस समय मैं दो परिवारों के बारे में सोच रहा हूं।”
(ये भी पढ़ें: इस फोटोग्राफर दुल्हन ने अपनी शादी में पहना आइवरी कलर का लहंगा, कैमरामैन को पोज बताती आईं नजर)
एक्टर ने आगे कहा था, “मैं भी कई चीजों को घुमा सकता हूं और उन्हें अपने हिसाब से बता सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। उसने (अनुषा) जो भी बताया, वो उसका दृष्टिकोण था। कभी-कभी मुझे बातें सुनकर हंसी आती है। मुझे नहीं पता कि, कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अपने मन में इतनी नफरत कैसे रख सकता है। हम दोनों ने साढ़े तीन साल तक एक खूबसूरत रिश्ता साझा किया था।”
फिलहाल, अब करण और अनुषा दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। तो आपको अनुषा का फैन को दिया गया रिप्लाई कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, और साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।