हाल ही में, सिंगर केके के परिवार ने उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो बदल दी है। इसकी वजह बताते हुए केके के परिवार ने एक भावुक नोट भी लिखा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
दिवंगत सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) उर्फ केके का 31 मई 2022 को निधन हो गया था। लीजेंड सिंगर कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे, जब उन्हें कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। केके को पास के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। महज 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
केके के निधन के डेढ़ महीने बाद यानी 15 जुलाई 2022 को उनके परिवार ने सिंगर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की प्रोफ़ाइल फोटो बदल दी और इसकी वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने एक भावुक नोट साझा किया। नोट में लिखा है, "केके चाहते थे कि, उनकी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी जाए, इसलिए अब हम उनके लिए यह कर रहे हैं और सोचा कि, हम केके के सभी प्रशंसकों को संबोधित करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं और आपको बताएं कि, हम हर रोज बेहतर कर रहे हैं।"
(ये भी पढ़ें- पति विक्की कौशल संग बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव गईं कैटरीना, शादी के बाद है पहला जन्मदिन)
नोट में केके के परिवार ने आगे लिखा, “न केवल आपके लिए एक कलाकार के रूप में बल्कि हमारे लिए एक पिता / पति के रूप में भी वह एक अलग इंसान थे। एक इंसान बनाने के लिए समर्पण और विनम्रता एक साथ आई, जिन्होंने हम सभी को संतुलित जीवन जीने का तरीका सिखाया। उनका बिना शर्त प्यार हमेशा हमें याद दिलाता है कि, वास्तव में प्यार कैसे किया जाता है। उनका ध्यान और दृढ़ संकल्प शक्ति पर जोर देता है और उनके समर्पण को मजबूत करता है।”
केके के परिवार ने अपने दर्द को जाहिर करते हुए लिखा, “हम सभी को लगता है कि, यह भयानक नुकसान और पीड़ा हमेशा पर्सनल होती है। यह सबसे खराब दर्द है, जिसे हम जानते हैं और परिवार ने यह अनुभव किया है। जिस दिन उन्होंने हमें छोड़ा था, उस दिन के बारे में सोचना हमारे लिए बहुत मुश्किल है। उनकी आंखों में हमारे लिए सपने थे कि, हम कुछ कर सकते हैं। वह कहते थे कि, आपको खुद पर विश्वास करना है और अपना 100 % देना है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आप क्या करते हैं। अब हम यही जिएंगे। वह चाहते थे कि, हम आगे बढ़ते रहें और खुद को शिखर तक पहुंचाएं, क्योंकि हमें लगता है कि, अगर हम उनकी भावना को अपनाते हैं और अपने-अपने चरम पर पहुंच जाते हैं, तो यह हमें उनसे मिलने का एक मौका और देगा।”
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने बेटे आयांश को तीन महीने के होने पर दी बधाई, शेयर की क्यूट फोटो)
फिलहाल, केके भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा अपने परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।