शिल्पा शेट्टी से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां पहनती हैं बेहद महंगे मंगलसूत्र

शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां बहुत ही महंगे मंगलसूत्र पहनती हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों और उनके महंगे मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 13, 2020 | 09:00:43 IST

अपने देश में मंगलसूत्र को सुहाग का प्रतीक माना गया है। जिन महिलाओं की शादी हो जाती है, उनके लिए मंगलसूत्र पहनना जरूरी माना जाता है। बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियां जिनकी शादी हो चुकी है, वे भी मंगलसूत्र पहनी हुई दिख जाती हैं। हालांकि, कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनके मंगलसूत्र इतने महंगे हैं कि उनके बारे में जानने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। यहां हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों और उनके महंगे मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

ADVT
ADVT

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक हैं। दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से हुई है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी जितनी अच्छी लगती है, असल जिंदगी में भी दोनों साथ में उतने ही अच्छे नजर आते हैं। ऐसा बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, जिसका डिजाइन बहुत ही शानदार है और जिसमें सॉलिटेयर भी लगा हुआ है, इसकी कीमत 20 लाख रुपए है। दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र काले रंग के मनके और एक छोटे से डायमंड सॉलिटेयर पेंडेंट के साथ पारंपरिक चेन के रूप में बना हुआ है। मंगलसूत्र की कीमत को जानने के बाद आप दंग जरूर रह गए होंगे, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण के साथ ही बॉलीवुड में काम करने वालीं अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र इनसे भी ज्यादा महंगे हैं।

अनुष्का शर्मा

ADVT.
ADVT.

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), जिन्होंने मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने लिए जगह बना ली है। आज की तारीख में वे बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी। इटली में इनकी शादी के कार्यक्रम हुए थे। पिंक लहंगे में जहां अनुष्का शर्मा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, वहीं विराट कोहली शेरवानी में बड़े ही हैंडसम नजर आ रहे थे। अनुष्का और विराट की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत सेरिमनी तक की सभी रस्में निभाई गई थीं। ऐसा बताया जाता है कि अनुष्का शर्मा जो मंगलसूत्र पहनती हैं, वह 52 लाख रुपये का है। अनुष्का का मंगलसूत्र पूरा डायमंड से बना हुआ है। (ये भी पढ़ें: पिता ऋषि कपूर को आखिरी बार न देख पाने के दर्द से उबरी नहीं हैं रिद्धिमा कपूर, सामने आई अनदेखी फोटोज)   

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या राय के फैंस की लिस्ट आज भी बहुत लंबी है। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड की बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है। एक वक्त बॉलीवुड में उनकी काफी मांग हुआ करती थी। ऐश्वर्या राय की शादी बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। इनकी शादी को 13 साल से अधिक का वक्त बीत चुका है। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल पीले और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसमें वे किसी रानी से कम नहीं दिख रही थीं। उनकी साड़ी जहां 75 लाख रुपये की थी, वहीं उन्होंने 45 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहना हुआ था। इसका डिजाइन भी एकदम अलग था। इसमें काले मनके की दोहरी चेन थी और साथ मे डायमंड पेंडेंट भी थे, जिसमें 3 बड़े सॉलिटेयर डायमंड्स जड़े हुए थे। पहले जहां यह मंगलसूत्र दो लेयर का लंबा नेकलेस था, अब उन्होंने इसे छोटा करवा लिया है और पेंडेंट को पहले जैसा ही रखा है।

ADVT.
ADVT.

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वे सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपनी शादी के दौरान दुल्हन के रूप में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की सुंदरता देखते ही बन रही थी। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी, जो कि 50 लाख रुपये की थी। राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी की शादी ने तब बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को 3 करोड़ रुपये की वेडिंग रिंग पहनाई थी। वहीं दूसरी ओर इनका मंगलसूत्र भी 30 लाख रुपये का था। शिल्पा शेट्टी के मंगलसूत्र में डायमंड्स के साथ काले मनके के दो धागे थे, जिसमें कि एक टियर ड्रॉप डायमंड पेंडेंट भी लगा हुआ था। चेन बहुत ही छोटी थी और गले के बहुत ही नजदीक थी। शिल्पा को अच्छी तरह से मालूम है कि पारंपरिक मूल्यों को कायम रखते हुए फैशनेबल कैसे बना जा सकता है। (ये भी पढ़ें: अमृता सिंह से तलाक के लिए सैफ अली खान को चुकानी पड़ी थी इतनी रकम, नहीं दे पाए थे एक साथ)    

माधुरी दीक्षित 

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को धक-धक गर्ल के भी नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वालीं और अपने डांस की बदौलत भी अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वालीं माधुरी दीक्षित की शादी डॉ श्रीराम नेने से 1999 में हुई थी। इनकी शादी की घोषणा होने के बाद न जाने कितनों का दिल टूट गया था। ऐसा कहा जाता है कि डॉ नेने माधुरी के भाई अजीत दीक्षित के बहुत ही करीबी दोस्त थे, जो कि यूएस में रहते थे। शादी के बाद माधुरी दीक्षित कुछ वर्षों के लिए यूएस भी चली गई थीं। हालांकि, वे बाद में यूएस से भारत लौट आईं और अब मुंबई में रह रही हैं। बॉलीवुड में भी उन्होंने वापस कर ली है। माधुरी दीक्षित 8.5 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनती हैं।

ADVT.
ADVT.

काजोल

काजोल (Kajol) बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में काजोल ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। काजोल की शादी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से 24 फरवरी, 1999 को मराठी स्टाइल में हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी और इसमें बहुत ही करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजोल 21 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से बाहर निकलकर हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। साल 2018 में जब प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की तो यह चर्चा का केंद्र रही थी। इनकी शादी बड़े ही भव्य तरीके से संपन्न हुई थी। प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र को कोई टक्कर नहीं दे सकता। प्रियंका का मंगलसूत्र एकदम अलग गोल्ड चेन के रूप में बना हुआ है, जिसमें सभी साइड में कुल चार काले मनके लगे हुए हैं। यह टियर ड्रॉप शेप में है और इसमें रोज कट डायमंड पेंडेंट भी लगा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र को सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी ने डिजाइन किया था, जिसकी कीमत 52 लाख रुपये बताई जाती है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इनके मंगलसूत्र के नॉर्मल और रेगुलर होने के बारे में तो कोई सोच ही नहीं सकता। सोनम कपूर की शादी फेमस बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। सोनम के मंगलसूत्र को ज्वेलरी डिज़ाइनर उषिता रावतानी ने डिजाइन किया था। हालांकि, इस डिजाइन का कॉन्सेप्ट खुद सोनम कपूर ने दिया था। सोनम के मंगलसूत्र में तीन चार्म्स के साथ पारंपरिक काले मनके लगे हुए हैं। इनमें से दो चार्म्स दूल्हा और दुल्हन के राशिफल की पहचान बताते हैं। मंगलसूत्र के बीच में एक डायमंड सॉलिटेयर लगा हुआ है। इस मंगलसूत्र को सोनम ने अपनी पसंद के अनुसार बनवाया है और अब तक जितने भी सेलिब्रिटीज के मंगलसूत्र हैं, उन सभी में यह सबसे लाजवाब है। हालांकि, इसके प्राइस का खुलासा नहीं हो सका है। (ये भी पढ़ें: अर्पिता और आयुष शर्मा के 'गृह प्रवेश सेरेमनी' की अनदेखी फोटोज आई सामने, शादी के बाद ऐसे दिखा था कपल)     

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र इतने महंगे हैं कि इस तरह के मंगलसूत्र बनवाने या खरीदने के बारे में तो एक आम आदमी कभी सोच भी नहीं सकता। इनमें से किस बॉलीवुड अभिनेत्री का मंगलसूत्र आपको सबसे अच्छा लगा? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात