बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने सौतेले भाई सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग की मेजबानी की। इसमें अहाना व बॉबी देओल भी नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।
अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' का क्रेज वास्तव में पूरे देश में छाया हुआ है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज के दिन लगभग 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में सफल रही, जिससे यह 'पठान' के बाद पहले दिन साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इस जबरदस्त प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए ईशा देओल ने 12 अगस्त 2023 को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें उनकी बहन अहाना देओल और उनके सौतेले भाई सनी व बॉबी देओल भी शामिल हुए।
12 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर देओल फैमिली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा, ईशा और सनी के भाई-बहन अहाना देओल और बॉबी देओल भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता को अपने भाई बॉबी देओल और सौतेली बहनों ईशा और अहाना के साथ खुशी से पोज देते देखा जा सकता है। एक झलक में सनी को ईशा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि वे पैपराजी के लिए पोज़ दे रही थीं। अगले वीडियो में सनी और बॉबी को ईशा व अहाना और उनके बेटे डेरियन के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, 11 अगस्त 2023 को ईशा देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट के साथ अपने सौतेले भाई सनी देओल की फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इसमें लिखा था, "आज शेर की दहाड़ सुनें .. और ऊंची ऊंचाइयों तक पहुंचें। शुभकामनाएं @iamsunnydeol ।"
'गदर 2' फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की आधिकारिक रीमेक है, जो 2001 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म भारत पाकिस्तान विभाजन पर बेस्ड है और इसमें सकीना (अमीषा पटेल) नाम की एक मुस्लिम लड़की और एक भारतीय सिख लड़के तारा सिंह (सनी देओल) की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। पहले पार्ट में तारा सिंह ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए सीमा पार की थी।
दूसरे पार्ट में तारा सिंह ने अपने बेटे को वापस पाने के लिए फिर से सीमा पार की। 'गदर 2' ने अपने शुरुआती दिन में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और देशभर से 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को क्रिटिक्स से भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'Gadar 2' के स्टार्स की फीस: Sunny Deol से Amessha Patel तक, जानें किसने कितने रुपए किए चार्ज
बता दें के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजिता देओल और अजिता देओल हैं। वहीं, दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उन्हें ईशा देओल और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र के सभी बच्चों की शादी हो चुकी हैं और उनके बच्चे भी हैं। वह अपनी दोनों फैमिली के साथ घुल-मिलकर रहते हैं और उनके बच्चों की अभी आपस में अच्छी बॉन्डिंग है।
फिलहाल, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ईशा व अहाना को देखकर फैंस खुश हो गए हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।