इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी में पारंपरिक लहंगा-चोली की बजाय अनारकली सूट पहना था और बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।
जब भी किसी लड़की को अपनी शादी के लिए ड्रेस का चुनाव करना होता है, तो वह अपने लिए डिजाइनर लहंगे ही चुनती है। शादी समारोह में आने वाले रिश्तेदार और परिवार के लोग भी दुल्हन को भारी भरकम लहंगे और हैवी मेकअप में ही देखना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके मन में सालों से दुल्हन की वही इमेज बनी हुई है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी मॉडर्न दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पारंपरिक लहंगे की बजाय अनारकली सूट पहना था और वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
मिलिए हमारी दुल्हन शगुन खट्टर से। शगुन 'ग्लोबल फ्लावर्स इंटरनेशनल प्री-स्कूल' की संस्थापक हैं। उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार रजत के साथ शादी रचाई है। शगुन ने इस मौके पर डिजाइनर 'डिंपल और हरप्रीत नरूला' के ब्राइडल कलेक्शन से अपने लिए एक खूबसूरत लाल अनारकली सूट चुना था। शगुन और रजत की शादी पंजाब के अमलतास फार्म में हुई थी।
(ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी फ्लोरल लहंगा, जिसको बनाने में लगे मात्र 20 घंटे)
दुल्हन के इस हैवी अनारकली सूट में गोल्डन कलर की सीक्विन और मोतियां जड़ी हुई थीं। इस आउटफिट को फ्लोरल और लीफ पैटर्न के साथ डिजाइन किया गया था। इसके अलावा, इस सूट में मल्टीकलर के डिजाइन भी किए गए थे। दुल्हन ने अपने अनारकली सूट को भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इस दुपट्टे के किनारों पर गोट्टा-पट्टी का वर्क था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मल्टी कलर का खूबसूरत लहंगा, अपनी शादी में बिखेरे जलवे)
शगुन ने अपने इस लुक को शानदार कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था। इस ज्वेलरी सेट में एक भारी कुंदन जड़ा हार, एक मांग टीका, एक नथ और झुमके शामिल थे। इतना ही नहीं, दुल्हन ने अपने हाथों को भी सबसे अलग लुक दिया था। उन्होंने बाकी दुल्हनों की तरह चूड़ा पहनने की बजाय, सिंपल मेहंदी डिजाइन की चूड़ियां पहनी थीं। इन चूड़ियों ने उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
वहीं, दूल्हे राजा अपनी फॉर्मल ड्रेस में बिल्कुल जेंटलमैन लग रहे थे। रजत ने नेवी-ब्लू कलर का पैंट-सूट पहना था। उन्होंने अपनी इस ड्रेस को सफेद शर्ट, एक नीली बो टाई और काले फॉर्मल जूते के साथ पेयर किया था। इसके अलावा, रजत ने अपने लुक को पूरा करने के लिए क्लासी घड़ी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- इस सब्यसाची दुल्हन ने डायमंड ज्वेलरी के साथ ढाया कहर, बच्ची ने भी पहनी ब्राइड की मैचिंग ड्रेस)
दुल्हन शगुन खट्टर और दूल्हा रजत अपनी शादी के दिन इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों एक साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे।
शादी के बाद, शगुन ने डिजाइनर सीमा गुजराल का लहंगा-चोली पहना था। दुल्हन का ये आउटफिट मेहंदी हरे रंग का था। इसमें सीक्विन से फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन की गई थी। दुल्हन ने इस ड्रेस के साथ बहुत हल्का मेकअप किया था और ज्वेलरी भी कम से कम पहनी थी। इस सिंपल लुक में शगुन बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रही थींं।
फिलहाल, आपको हमारी दुल्हन शगुन की शादी की ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।