'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले वीक में पहुंचने पर कंटेस्टेंट एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने फैंस से उनके लिए वोटिंग की अपील की है। आइए आपको बताते हैं।
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भाग लेने के बाद से यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) सुर्खियों में हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीत रहे हैं। अब, जब 'बीबी ओटीटी 2' अपने अंतिम दौर के करीब है, तो हर कोई यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि आखिर शो का विजेता कौन होगा।
इन सब के बीच एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने फैंस से उनके लिए वोट करने का अनुरोध किया है, ताकि वह ट्रॉफी घर ला सकें। खैर, ऐसा लगता है कि एक्स-लवबर्ड्स अब भी एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं, भले ही वे अलग हो गए हों।
10 अगस्त 2023 को एल्विश यादव की सोशल मीडिया टीम ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर यूट्यूबर का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में फिनाले वीक में पहुंचने पर एल्विश को अपने विशाल फैन बेस से वोट करने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो को फिर से साझा किया और अपने फैंस से उन पर प्यार बरसाने व उन्हें 'बीबी ओटीटी 2' जिताने के लिए कहा।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि एल्विश के लिए कीर्ति की प्यारी स्टोरी ने उनके बीच की अटूट बॉन्डिंग की झलक दिखाई है। वीडियो को शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा, "दोबारा नहीं बोलूंगी, जितना हो सके उनके लिए वोट करें, घर के सारे डिवाइस से कर दो ये जीत के आना चाहिए।"
जब से एल्विश यादव 'बीबी हाउस' के अंदर गए हैं, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति उनका सपोर्ट कर रही हैं और उनके लिए ताकत के पिलर की तरह खड़ी हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू भी दिए हैं और यूट्यूबर के बारे में बात की है। 'हर जिंदगी' के साथ ऐसे ही एक साक्षात्कार में कीर्ति ने एल्विश के अच्छे और बुरे गुणों के बारे में खुलकर बात की थी। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह किसी से जुड़ जाते हैं, तो वह उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
इस बारे में बात करते हुए कीर्ति ने कहा था, "अच्छी बात है कि वो एक बार जिसको अपना मान लेता है ना, तो उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। उससे वह अलग बहुत मुश्किल से हो पाता है। वो दिखा देता है कि हां मैं हो गया, पर वो हो नहीं पाता है। बुरी चीज, जब उसे गुस्सा आता है, उस टाइम पर छोड़ दो उसे, क्योंकि उस टाइम पर वो कुछ भी बोल देता है।"
एल्विश यादव अपनी को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के काफी करीब आ गए हैं। इससे पहले, 'बीबी ओटीटी 2' के एक एपिसोड में मनीषा को एल्विश के लिए अपनी भावनाओं को कबूल करते हुए देखा गया था। उन्होंने उनसे यह भी कहा था कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं। हालांकि, मनीषा ने यह भी कहा था कि वह केवल उसके साथ फ़्लर्ट करती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि वह वापस फ़्लर्ट नहीं करेगा। बाद में मनीषा ने एल्विश से पूछा था कि क्या उन्हें भी ऐसा ही लगता है, तो एल्विश ने कोई जवाब नहीं दिया था और हंसकर बात टाल दी थी।
Elvish Yadav Net Worth: 14 करोड़ के घर से 1.75 करोड़ की कार तक, बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं यूट्यूबर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, एल्विश यादव और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा के रिश्ते के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।