टीवी एक्ट्रेस एकता कौल (Ekta Kaul) ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सुमित व्यास (Sumeet Vyas) और अभिनेत्री एकता कौल (Ekta Kaul) अपने बेटे 'वेद' के आने के बाद से बेहद खुश हैं। एकता अक्सर वेद की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एकता ने वेद के साथ एक बड़ा ही प्यारा वीडियो शेयर किया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, एकता कौल ने 22 सितंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एकता भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वेद के प्यारे, गोल-मटोल गाल को देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है! वीडियो में हम मम्मी एकता को को बेटे को सहलाते हुए और बात करते हुए देख सकते हैं, जबकि बेबी बॉय, वेद कैमरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एकता कौल ने कैप्शन में लिखा, "मेरा चमकता बेटा।" इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और अपना प्यार दे रहे हैं।
15 सितंबर 2020 को एकता कौल ने अपनी शादी का एक थ्रौबेक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एकता को चिल्ड-आउट दुल्हन की तरह देखा जा सकता है। साथ ही वो एक कमरे में खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वो दुल्हन के गेटअप में हैं और वो वो काफी क्यूट लग रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "हां जी भाईयों और बहनों। हम खा पीकर शहीद हुए #bulletrani।" (ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना ने शेयर किया बेटी का मस्ती भरा वीडियो, लिखा- 'वो सब कुछ खाना चाहती है...')
एकता कौल बॉलीवुड एक्टर सुमित व्यास के साथ सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधी थी। सुमित की बात करें तो उन्होंने 'कसम से', 'वो हुए ना हमारे' जैसे टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह 'मेड इन चाइना', 'वीरे दी वेडिंग' व 'आरक्षण' जैसी फिल्मों और 'परमानेंट', 'रूममेट्स', 'ट्रिपलिंग' और 'द वर्डिक्ट' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं, एकता 'रब से सोना इश्क', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'मेरे आंगन में' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।साल 2018 में हुई थी शादी
इस साल 3 जून 2020 को सुमित व्यास और एकता कौल के जीवन में उस वक्त नई खुशी का आगमन हुआ, जब उनका घर बेटे की किलकारी से गूंज उठा था। कपल ने बेटे का नाम 'वेद' रखा। सुमित व्यास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "लड़का हुआ है। जिसे वेद कहकर बुलाया जाएगा। मम्मी और डैडी हर सेकेंड में बच्चे को सहला रहे हैं।" ये गुड न्यूज शेयर करते ही सुमित और एकता को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलने का दौर शुरू हो गया था।
पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में एकता ने ये पता लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी कि वो गर्भवती हैं। इस पर उन्होंने कहा था, "मैं वास्तव में केवल इस पर विश्वास नहीं कर सकती थी। मैंने पुष्टि करने के लिए तीन बार खुद का टेस्ट किया, और फिर मैं खुश थी।"
फिलहाल, ये कपल अपने बेटे वेद के साथ काफी खुश है और अपने पैरेंट्स बनने के अनुभव का आनंद ले रहा है। तो आपको एकता कौल द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।