फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh Goyal) की मां पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। अब वह पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। लेकिन अभी उनकी दादी नहीं ठीक हो पाई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।
फेमस टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में 'संध्या' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh Goyal) की मां पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। अब वह पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। लेकिन अभी उनकी दादी नहीं ठीक हो पाई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।
बता दें कि पिछले दिनों कोराना संक्रमित होने के बाद एक्ट्रेस की मां को अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दिल्ली सरकार से से मदद की गुहार लगाई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी मां को मदद मिली और उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां पूरी तरह ठीक हैं और कोविड 19 को हराकर घर लौट चुकी हैं।
दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''आप सभी के सपोर्ट, तुरंत मदद देने और मेरी मां की सेहत के लिए प्रार्थना करने पर आप सभी का शुक्रिया। अब वो घर आ गई हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में साथ दिया।'' (ये भी पढ़ें: बेइंतहा प्यार होने के बाद भी हिना खान - रॉकी जायसवाल क्यों नहीं कर रहे हैं शादी, क्या ये है इसकी वजह)
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''अब बस अपनी दादी के ठीक होने का इंतजार कर रही हूं, क्योंकि उन्हें भी कोरोना वायरस हो गया था और वो अब भी हॉस्पिटल में ही हैं। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहिए। धन्यवाद काफी नहीं है, लेकिन मेरे पास इससे बेहतर कोई शब्द नहीं है।'' दीपिका ने इस पोस्ट में मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार सहित कई लोगों को टैग करते हुए उनका आभार भी जताया है।
गौरतलब है कि दीपिका मुंबई में हैं और उनके माता-पिता बाकि परिवार दिल्ली में रहते हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस दीपिका की मां स्वस्थ हो गई हैं। वहीं, अब फैंस उनकी दादी के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने दिल्ली सरकार से मांगी ये मदद)
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।