हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने फैट शेमिंग करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनके चाहने वाले इसे बेहद पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग उनके बढ़ते वजन को लेकर अक्सर उन्हें ट्रोल कर देते हैं। अब एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
पहले ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 9 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों अपने शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। पहले दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस का वजन बढ़ने के कारण कई बार प्रेग्नेंसी की हवा उड़ी है और उन्हें कई बार फैट शेमिंग का भी सामना करना पड़ा है।
(ये भी पढ़ें- राकेश बापट ने शमिता को किया किस, ब्रेकअप की खबरों के बीच पुरानी तस्वीर हुई वायरल)
दिव्यांका त्रिपाठी ने आज यानी 26 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस के वीडियो की बात करें, तो यह एक डांस वीडियो है, जिसमें उनका पेट बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यहां देखें वह वीडियो।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट लिखते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "लाइफ की धुन पर बिना रुके डांस कर रही हूं। (कुछ टिप्पणियों को पढ़कर मैं लिखने के लिए मजबूर हूं- "मेरे पास एक सपाट पेट नहीं है, जैसा कि आदर्श महिला छवि को चित्रित किया गया है। इसके साथ एडजस्ट करो। मुझसे दोबारा मत पूछना कि, क्या मैं गर्भवती हूं या मोटी हूं। पहले मेरा मन था कि, मैं वीडियो को हटा देती हूं....लेकिन नहीं...मैं नहीं करूंगी। आप जो चाहते हैं कि, लोग एक निश्चित तरीके से देखें- अपना दिमाग बदल दें! मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं... आपको उन लोगों के साथ कितना कठोर होना चाहिए, जिन्हें वास्तव में शरीर के वजन की समस्या है! धिक्कार है उन बेवकूफों पर, जिनकी सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता नहीं है! पहले यह वीडियो आज़ादी से नाचने के बारे में था... अब यह आज़ादी से जीने के बारे में है। मैंने उन लोगों को ब्लॉक कर दिया है, जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं, तो मैं शैतानी हूं।)
दिव्यांका के इस वीडियो पर कई दोस्त और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी रुहानिका धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, "आगे बढ़ो, तुम एक सुंदर और प्रेरक हो।" एक्ट्रेस की दोस्त वाहबिज दोराबजी ने लिखा, "इस तरह बच्चे जो आपसे प्यार करते हैं, उन्हें स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। बस खुद बनो और खुश रहो।” यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण 7' में नजए आएंगे अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा, कई बड़े राज पर से उठाएंगे पर्दा)
फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।