कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए इस लॉकडाउन में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का एक टैलेंट देखने को मिला। आइए देखें इस वीडियो में।
कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में भी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी सेलिब्रिटी अपने अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान हर कोई कुछ न कुछ नया और नायाब करने की कोशिश में लगा है। इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का एक ऐसा टैलेंट देखने को मिला कि इंप्रैस हुई दिव्यांका ने उन्हें एक किस (Kiss) ही कर दिया।
हाल ही में दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के हाथ की डिश खाकर उन्हें चूमती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, विवेक ने दिव्यांका के लिए फ्रेंच स्टाइल में पास्ता बनाने की कोशिश की। सिर्फ पास्ता बनाना ही नहीं, बल्कि वीडियो में तो विवेक फ्रेंच बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जब करीना कपूर ने कहा कि वो किसी शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर नहीं करेंगी, फिर क्यों की सैफ से शादी)
दिव्यांका जब विवेक के हाथों का बना ये पास्ता खाती हैं तो काफी खुश होती हैं और खुशी में अपने पति के हाथों को चूम लेती हैं। दिव्यांका को किस करता हुआ देखकर विवेक कहते हैं, 'ओह, शुक्र है बनाने वाले के हाथ चूमने हैं, कटवाने की बात नहीं हो रही...' तो दिव्यांका कहती हैं, 'नहीं मैं चाहती हूं आप रोज बनाओ ऐसा।'
बता दें कि दिव्यांका अपने फैंस को अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करके एंटरटेन करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक वीडियो बनाकर फैंस को बताया था कि उन्होंने आजतक रोटियां नहीं बनाई और लॉकडाउन में वह पहली बार ये ट्राई करने जा रही हैं, और फिर बनाकर अपने फैंस को दिखाया भी था। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ये बड़ी बात, सामने आ गई सच्चाई)
विवेक ने हाल ही में बताया कि वह फिर से दिव्यांका के साथ काम करना पसंद करेंगे। विवेक ने कहा था, 'मैं जानता हूं कि मुझे और दिव्यांका को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार हमारे प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैं भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे बस एक बेहतर परियोजना का इंतजार है। अगर प्रोजेक्ट सही रहा और स्क्रिप्ट भी मजेदार रही, तो हम बिल्कुल इसे करेंगे।' (ये भी पढ़ें: बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें) बता दें कि टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर दिव्यांका और विवेक पहली बार मिले थे। एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने साल 2016 में शादी कर ली थी। विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए थे। उनके दमदार किरदार और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसकी कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। वैसे, दिव्यांका और विवेक लॉकडाउन में Tiktok पर अपने फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। दिव्यांका आखिरी बार 'ये है चाहतें' सीरियल में नजर आई थीं। दिव्यांका के साथ फिर से काम करना चाहते हैं विवेक
फिलहाल,आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।