टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने घर में ही इको फ्रेंडली 'गणपति बप्पा' का विसर्जन किया। इस मौके पर एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने साथ में डांस किया। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।
पूरे देश में इस समय 'गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने भी अपने घर में लाए हुए गणपति का विसर्जन किया है। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) दोनों ने जबरदस्त डांस किया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने भगवान गणपति की 'इको फ्रेंडली' मूर्ति को अपने घर में ही पानी से भरी हुई बाल्टी में विसर्जित किया। भगवान गणपति को विदा करने से पहले दिव्यांका और विवेक ने खुलकर डांस भी किया। कपल 'गणपति बप्पा मोरया' के मंत्रों पर खूब थिरकता हुआ नजर आया। दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "हमारा गणपति विसर्जन #EcofriendlyGanpati #VisarjanAtHome #DiveksFirst।" वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहले कपल ने बप्पा की पूजा की और फिर उन्हें विदाई दी। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कपल के फैंस कमेंट करके बप्पा के जल्द आने की बात भी कह रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ज़ैद दरबार के साथ रिलेशनशिप पर बोली गौहर खान, लाइव सेशन में कहा- 'चलो आनंद लें...')
वैसे तो बी-टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री के लगभग ज्यादातर सेलेब्स अपने घर हर साल भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं, लेकिन दिव्यांका इस साल पहली बार अपने घर बप्पा को लेकर आईं थी। इसी से जुड़ा एक बूमरैंग वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें कपल गणपति की भक्ति के रंग में डूबा हुआ है और जमकर डांस कर रहा है। वीडियो में दिव्यांका सफेद रंग की कुर्ती, ब्लू कलर की जींस में और विवेक कलरफुल टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों के पीछे भगवान गणेश का दरबार सजा हुआ भी देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "#GanpatiBappaMorya #EcofriendlyGanpati #DiveksFirst" (ये भी पढ़ें: संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने शेयर की बच्चों की क्यूट फोटो, मांगा 'गणपत्ति बप्पा' से आशीर्वाद)
इससे पहले 24 अगस्त 2020 को दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर पति संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें एक फोटो में उनके घर में गणपति की मूर्ति नजर आ रही है। साथ ही अन्य तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वो कहते हैं कि वो आपके पास आते हैं जब वो चाहते हैं। वो एक रास्ता खोजते हैं। हमारा गनू पहली नजर में प्यारा था। आने वाले समय के लिए हमें सकारात्मकता और शांति प्रदान करते हुए कुछ ही समय हमारे साथ रहे। (ये भी पढ़ें: शादी की 35वीं एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने शेयर की खास फोटो, लिखा- 'हमेशा तुम्हारे लिए रहूंगा...')
फिलहाल, कोरोना काल होने की वजह से कपल ने घर से ही गणपति को विदाई दी। तो आपको दिव्यांका द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।