टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दिव्यांका अपने पति विवेक के बाल काटती हुई नजर आ रही हैं, तो आइए देखें फोटो।
कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी सेलिब्रिटी भी सेल्फ क्वारनटीन Self Quarantine) में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दिव्यांका अपने पति विवेक के बाल काटती हुई नजर आ रही हैं, तो आइए देखें फोटो।
इस फोटो को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा कि- ''क्या आप अपनी पत्नी पर बाल कटवाने के साथ भरोसा कर सकते हैं? जाहिर है, मैंने किया और यह देखने के लिए इंतजार किया कि क्या हुआ, वीडियो रोल- बोला तो था कि कान संभाल के काटना। #StayTuned!#LifeUnderQuarantineSeries।'' (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ये बड़ी बात, सामने आ गई सच्चाई)
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वेबसाइट से बात की। बात करते समय दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक दहिया भी मौजूद थे। इस दौरान विवेक अपनी पत्नी को दाढ़ी नहीं रखने के पीछे जिम्मेदार बताते हुए कहते हैं कि वो नहीं चाहते कि जब वो अपनी पत्नी को किस करें, तो उन्हें इससे खुजली हो। क्योंकि विवेक खुद को इस सब मामलों के बारे में सोचने वाले पति बताते हैं। इंटरव्यू में जैसे ही विवेक ने ये बात बोली तो दिव्यांका भी हंसने लगीं। दिव्यांका ने विवेक के गाल पर किस किया और कहा, 'हां, ये थोड़े किस-फ्रैंडली हैं।'
टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर दिव्यांका और विवेक पहली बार मिले थे। विवेक ने हाल ही में बताया कि वह फिर से दिव्यांका के साथ काम करना पसंद करेंगे। विवेक ने कहा था, 'मैं जानता हूं कि मुझे और दिव्यांका को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार हमारे प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैं भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे बस एक बेहतर परियोजना का इंतजार है। अगर प्रोजेक्ट सही रहा और स्क्रिप्ट भी मजेदार रही, तो हम बिल्कुल इसे करेंगे।'
बता दें कि एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने साल 2016 में शादी कर ली थी। विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए थे। उनके दमदार किरदार और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसकी कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। वैसे, दिव्यांका और विवेक लॉकडाउन में Tiktok पर अपने फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। दिव्यांका आखिरी बार 'ये है चाहतें' सीरियल में नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें)
फिलहाल,आपको ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।