पूल में मस्ती करते दिखे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, एक्ट्रेस की मस्ती भरी फोटोज मोह लेंगी मन

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके लविंग हसबैंड विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Apr 21, 2021 | 17:09:25 IST

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एक्टर विवेक दाहिया (Vivek Dahia) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है और अब दोनों अपनी लव लाइफ को भी काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं। दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के जरिए कपल गोल्स देते नजर आते हैं। तो वहीं, फैंस भी कपल की तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया एक छोटे से वेकेशन पर गए, जहां से कपल ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल का लेटेस्ट पोस्ट।

ADVT
ADVT

पहले हम दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां विवेक की पर्सनैलिटी देखकर दिव्यांका का उन पर क्रश आ गया था। दोनों के बीच सेट पर ही दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। उनकी शादी को काफी समय हो गया है, लेकिन दोनों अपने फैंस को एक परफेक्ट कपल गोल देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: होमटाउन में होने के बाद भी अपने भाई की शादी में नहीं पहुंचीं यामी गौतम, एक्ट्रेस ने बताई वजह)

ADVT.
ADVT.

आइए अब आपको एक्ट्रेस का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने 21 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका पूल के अंदर से कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं। इस दौरान वह अपने हाथ से पानी को ऊछाल रही हैं। दूसरी तस्वीर में दिव्यांका ने पानी को कैमरे की ओर मारते हुए पोज दिया है, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है। वहीं, तीसरी तस्वीर में भी दिव्यांका पूल के अंदर से कैमरे की ओर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस हैरान रह गए हैं, जिस वजह से फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने की रामनवमी पर बेटी मेहर की पूजा, देखें खूबसूरत झलक)

ADVT.
ADVT.

इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘जीवन अभी भी है? आपके आस-पास जो भी है, उसे रफल करें। अपनी खुद की तरंगे बनाएं।’ (ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने बेटी वरुष्का को विश किया बर्थडे, कपल ने लिखा खास नोट)

विवेक दाहिया ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह विवेक पूल के मजे लेते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, विवेक पूल में बैक फ्लिप मार रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह एक आलीशान घर के अंदर हैं और उनकी ये तस्वीर घर के बाहर से ली हुई है। इस दौरान वह एक रूम में हैं, जिसकी तीनों दीवारें कांच से बनी हैं और आगे पूल भी है। विवेक की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ADVT.
ADVT.

बीते दिनों, दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘ई टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने और विवेक के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि, विवेक और मैंने शादी से पहले कई पहलुओं पर चर्चा की थी। हमें पता था कि कुछ बड़ी चुनौतियां आएंगी और हमने इसे ऐसे ही लिया है। हां, शादी से पहले की अवधि में एक-दूसरे को समझना आसान नहीं है, लेकिन शादी के बाद हमने अपने रिश्ते को संभाला और कामयाब रहे। लॉकडाउन में आकर मुझे लगता है कि यह हम पर कठिन नहीं है। हम दोनों के बीच गहरी समझदारी है। अगर वह व्यस्त होते हैं, तो मैं उन्हें आराम देने के लिए सबकुछ करती हूं और जब मैं बिजी होती हूं, तो वह भी करते हैं। इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है हमारे बीच।'

फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया की एक्टिव यूजर हैं और वह अक्सर अपनी और अपने पति की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तो आपको कपल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव दे रहे हैं, तो जरूर दें।  

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ