हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को बुरी तरह से ट्रोल किया गया, क्योंकि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के प्रति गलत रवैया दिखाया, जिसने उन्हें गिरने से बचाने में मदद की। आइए आपको बताते हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) वैसे तो अपनी लविंग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार हमने उनका एक अलग पक्ष देखा और एक व्यक्ति के प्रति गलत व्यवहार के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया, जिसने उन्हें गिरने से बचाने की कोशिश की। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
दीपिका को टेलीविजन धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में अपने अभिनय के दम पर पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' भी जीता था। दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी की है। कपल एक-दूसरे को लाड़-प्यार करना पसंद करता है और वे हमें रिलेशनशिप गोल्स देते रहे हैं। शोएब और दीपिका को अपने-अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपने जीवन की झलकियां साझा करना बहुत पसंद है। दीपिका कक्कड़ ने एक बार अपने आलीशान घर का वर्चुअल टूर कराया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
24 नवंबर 2022 को दीपिका ने एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया, इस दौरान उन्हें शटरबग्स द्वारा क्लिक किया गया। एक पैपराजी पेज ने दीपिका के गिरने का वीडियो साझा किया और उनके एक प्रशंसक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, यह उस आदमी के प्रति उनका रवैया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हर कोई साफ देख सकता है कि शख्स ने बिना किसी गलत इरादे के मदद करने की कोशिश की, लेकिन दीपिका ने उसे रोक लिया और उसे गलत नजरों से देखा। नीचे उसी का स्क्रीनशॉट देखें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जल्द ही वीडियो का कमेंट सेक्शन दीपिका के लिए अभद्र टिप्पणियों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, "इतना घमंड क्यों भाई।" एक अन्य ने कमेंट किया, "गिरने देते इसको तो अच्छा होता.. एक तो बीसी बंदा हेल्प करे उसके बाद इसको होशियारी आ रही है।" एक यूजर ने यह भी लिखा, "भाई वो हेल्प कर रहा था, इतना भी एटीट्यूड नही दिखाना चाहिए।" यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
फिलहाल, जिस व्यक्ति ने दीपिका को बचाने की कोशिश की, उसके प्रति एक्ट्रेस के रवैये के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।