टीवी एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने हाल ही में, एक लग्जरी कार खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) वर्तमान में छोटे पर्दे से दूर अपने बच्चों और पति रोहित रॉय के साथ पारिवारिक जीवन का आनंद ले रही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक कार खरीदी है। इसके साथ उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, डिंपी ने 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी, जिनसे वो साल 2013 में उनसे अलग हो गई थीं। तलाक के बाद डिंपी गांगुली ने अपने बचपन के दोस्त और दुबई के एक बिजनेसमैन रोहित रॉय से साल 2015 में शादी रचाई थी। इसके बाद डिंपी रॉय ने साल 2016 में एक बेटी को जन्म दिया था और उनकी बेटी का नाम रेआना है। वहीं, 11 अप्रैल 2020 को डिंपी गांगुली और उनके पति रोहित रॉय दूसरी बार पैरेंट्स बने थे। मौजूदा समय में एक्ट्रेस अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! रणथंभौर में ले सकते हैं सात फेरे)
अब आइए आपको एक्ट्रेस की कार के बारे में बताते हैं। दरअसल, 6 फरवरी 2022 को डिंपी गांगुली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की कि, उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई कार के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है। डिंपी और उनके पति रोहित रॉय ने लाल रंग की रेंज रोवर कार खरीदी है। डिंपी ने अपनी नई कार और अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अच्छा, आज हुआ, लेकिन यह भी... यह हर रोज नहीं है कि, आप इतनी सहजता से एक शानदार पारिवारिक तस्वीर ले लें। लाल महीने का रंग है, ऐसा लगता है।"
डिंपी कुछ टीवी शोज का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने एक परिवार शुरू करने के लिए शोबिज इंडस्ट्री छोड़ दी और दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। हाल ही में, 5 फरवरी 2022 को बसंत पंचमी के अवसर पर डिंपी ने सरस्वती पूजा की तस्वीरें साझा की थीं, जो उन्होंने अपने घर पर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। डिंपी ने अपने बच्चों रेआना और आर्यन की तस्वीरें साझा कीं। दोनों को ऑफ-व्हाइट एथनिक ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। आर्यन ने कुर्ता-पायजामा पहना था और बहुत प्यारा लग रहा था, जबकि बहन रेआना ने सूट पहना था। मांग टीका पहने वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। भाई-बहन की जोड़ी ने एक साथ पूजा की थी।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ 33,000 रुपए की ड्रेस में एयरपोर्ट पर आईं नजर, ऑल ब्लैक लुक में दिखीं सुंदर)
अभिनेत्री ने एक टेलीविजन रियलिटी शो, 'राहुल की दुल्हनिया' में राहुल महाजन से शादी करने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शादी टिक नहीं पाई। उन्होंने राहुल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय पति सूरज नांबियार संग हनीमून कर रहीं एंजॉय, बर्फीली वादियों से शेयर कीं तस्वीरें)
फिलहाल, हम डिंपी गांगुली को नई कार खरीदने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।