हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बनी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
‘बिग बॉस 8’ की कंटेस्टेंट व टीवी एक्ट्रेस डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में, एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनी हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने, हाल ही में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, डिंपी गांगुली ने पहली शादी राहुल महाजन से की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद डिंपी गांगुली ने दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से साल 2015 में शादी रचाई थी। 2016 में दोनों बेटी रेआना और 2020 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। अब तीसरे बच्चे के साथ एक्ट्रेस का परिवार पूरा हो गया है।
28 जुलाई 2022 को डिंपी गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि, वह तीसरी बार मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से पति रोहित रॉय संग एक फोटो शेयर की है, इसमें दोनों ''लड़का हुआ है'' लिखा हुआ एक नोट लिए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ डिंपी ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए बनीं दुल्हन, पॉकेट लहंगे में दिखीं सुंदर)
उन्होंने लिखा है, ''हमने कर दिखाया! एक पूरी तरह से प्राकृतिक बिना मेडिकल हेल्प के जल में जन्म! यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे जागृत, सशक्त लेकिन विनम्र और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मैं अब आंख बंद करके आपको बता सकती हूं कि, सबसे अद्भुत उपहार, जो हमें हमारे जीवन में मिलता है, वह है हमारा शरीर, यदि आप अपने शरीर पर भरोसा करते हैं, तो स्वस्थ रहने के लिए इसका पर्याप्त सम्मान करें। हमारे शरीर चमत्कार कर सकते हैं! मेरे पिछले दो बेबी भी नार्मल हुए थे, लेकिन मुझे नहीं लगता था कि, मुझमें पूरी तरह से बिना दवाई के इसे करने की क्षमता है। हालांकि, मुझे कम ही पता था कि, जब आप अपना दिमाग लगाते हैं, तो भीतर से जो ताकत आती है, वह पहाड़ों को हिला सकती है, एक छोटे बच्चे को जन्म देना तो दूर की बात है! हम अपने बेटे को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी बर्थिंग टीम @hmsmirdifhospital को धन्यवाद नहीं दे सकते। इस अनुभव ने मेरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है और मैं इससे अधिक अद्भुत व सहायक साथी के लिए नहीं कह सकती थी। डैडी @acidxxx वास्तव में हमारे लिए आए। मैं इसे तुम्हारे बिना नहीं कर सकती थी। हम अपने नए छोटे आनंद के बंडल से बहुत प्यार करते हैं! ऋशान गांगुली रॉय का परिचय। जन्म 27.07.2022।''
बता दें कि, 21 मार्च 2022 को डिंपी गांगुली ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और नोट के जरिए साझा की थी। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में डिंपी ने अपने बेटे को गोद में ले रखा था, जबकि उनकी बेटी अपनी मां के बेबी बंप पर किस करती हुई नजर आ रही थीं। फ्लोरल ड्रेस में डिंपी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की खुशी साफ दिखाई दे रही थीं। इस प्यारी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी प्रेग्नेंसी की एक्साइटमेंट को जाहिर किया था।
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद, बताया- 'मेरे जन्म के बाद एक्टिंग से लिया था ब्रेक')
फिलहाल, हम भी डिंपी को उनके घर में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनके बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।