एक्टर दिलीप जोशी ने परिवार संग 26 मई 2022 को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि, वो सोशल मीडिया से दूर एक साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।
फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को कौन नहीं जानता। देश से लेकर विदेश तक उनके लाखों चाहने वाले हैं। 26 मई 2022 को दिलीप जोशी ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। ये समय उन्होंने अपने परिवार को दिया। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
'ई-टाइम्स' से बात करते हुए दिलीप ने कहा, "शोबिज में काम करते हुए कई साल हो गए हैं और तारक मेहता में काम करते हुए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। मैं अपने काम का आनंद ले रहा हूं और अपने परिवार के साथ एक साधारण जीवन जीने से संतुष्ट हूं। मैं सोशल मीडिया का आनंद नहीं लेता या इन प्लेटफार्मों पर अपने निजी जीवन के बारे में विवरण साझा नहीं करता। मुझे रील बनाने में मजा नहीं आता, मुझे अपने टीवी शो पर लोगों को हंसाने में खुशी होती है। यहां तक कि, जब मेरी बेटी की शादी हुई, तब भी मैंने इसे सरल रखना पसंद किया, क्योंकि मेरी बेटी बहुत शर्मीली है।"
(ये भी पढ़ें- क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?)
जब दिलीप से उनके जन्मदिन के बारे में पूछा गया कि, उन्होंने इसे कैसे मनाया, तो एक्टर ने कहा, "मैं इसे अपने परिवार के साथ मना रहा हूं। यह मेरे परिवार के साथ घर पर बिताया गया जन्मदिन है, जिसमें अच्छे भोजन का आनंद लिया।"
सोशल मीडिया पर उनके किरदार जेठालाल और बबीताजी उर्फ मुनमुन दत्ता पर कई मीम्स सामने आ चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "वर्चुअल दुनिया में क्या हो रहा है, इससे मैं पूरी तरह अनजान हूं। इंटरनेट पर हर तरह की चीजें हैं। मैं जिस तरह का इंसान हूं, मुझे वास्तव में सोशल मीडिया पर मीम्स या जोक्स चेक करने में मजा नहीं आता।"
बता दें कि, दिलीप जोशी बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से काफी दूर रखते हैं। उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं है। यहां तक कि, वो अपने परिवार की तस्वीरें भी ज्यादा शेयर नहीं करते हैं। उनकी वाइफ की बात करें तो, वो एक हाउसवाइफ हैं। कपल के दो बच्चे नियति जोशी और ऋत्विक जोशी हैं। कुछ समय पहले ही उनकी बेटी नियति की शादी हुई है।
(ये भी पढ़ें- राखी सावंत के लिए BF आदिल ने दुबई में खरीदा घर और BMW, एक्ट्रेस ने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर की बात)
फिलहाल, दिलीप जोशी के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।