हाल ही में, एक्ट्रेस सोमी अली ने अप्रत्यक्ष रूप से सुपरस्टार सलमान खान पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं, उससे कही ज्यादा वह अपने अफेयर्स के कारण सुर्खियों बटोरते हैं। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, सोमी अली और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ सलमान खान के अफेयर की खबरों से हर कोई वाकिफ है। इनमें ऐश्वर्या संग उनके रिश्ते में हुआ विवाद भी खूब चर्चा में रहा है। सलमान ने कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या के साथ मारपीट की थी।
हाल ही में, सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि, वह भी सलमान पर कुछ आरोप लगा रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- सलमान खान की प्रेमिका सोमी अली 16 साल की उम्र में पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसी है स्टोरी)
दरअसल, सोमी अली ने 30 मार्च 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सीन का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, ''बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं को तुमने गाली दिया है, एक दिन सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया।''
जानकारी के लिए बता दें कि, हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर हैं। हार्वी पर कई महिलाओं और ऐक्ट्रेसेस ने रेप, मारपीट, यौन शोषण करने और धमकाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद कोर्ट ने हार्वी वीन्सटीन को 23 साल कैद की सजा सुनाई थी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि, सोमी अली ने सलमान को निशाने पर लेते हुए ये पोस्ट शेयर किया है।
(ये भी पढ़ें- जब सोमी अली ने सलमान खान को किया था शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया था ये जवाब)
सोमी अली के बारे में बात करें तो, पाकिस्तान के कराची में जन्मी सोमी ने अपने पेरेंट्स को इंडिया मूव करने के लिए मनाया था। भारत आने के बाद साल 1991 से 1998 तक एक्ट्रेस बतौर लीड हीरोइन 10 फिल्मों में नजर आई थीं। उन्होंने सिर्फ सलमान खान से मिलने के लिए कई ऐड्स शूट और फिल्म्स की थीं। कहा जाता है कि, सोमी और सलमान 8 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, साल 1999 में अचानक सोमी अपनी मां के साथ रहने के लिए फ्लोरिडा चली गई थीं। मौजूदा समय में वो ‘No More Tears USA’ की संस्थापक हैं और महिलाओं के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं।
‘जूम टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली खान ने सलमान खान पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, “उन्होंने मुझे धोखा दिया था और मैंने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया था और हमेशा के लिए छोड़कर चली गई थी। ये बस इतना सिंपल था।”
फिलहाल, सोमी अली के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।