एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में, अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी का प्रकृति के साथ खेलते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने निजी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। जब से वह मां बनी हैं, तब से वह अपने बेटे अव्यान आज़ाद रेखी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लाडले का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पक्षियों और पेड़-पौधों से बात कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, दीया मिर्जा फिल्म निर्माता साहिल सांघा से तलाक लेने के बाद साल 2020 में तलाकशुदा और एक बेटी के पिता वैभव रेखी को डेट करने लगी थीं। वैभव और दीया के बीच की नजदीकियां लॉकडाउन में ही बढ़ी थीं। वहीं, अगर वैभव रेखी की बात करें तो, उनकी शादी पहले एक योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समायरा भी है। अपने-अपने पार्टनर से अलग होने के बाद दोनों के दिल मिले और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 15 फरवरी 2021 को दोनों ने शादी रचाई थी और अब वह एक बेटे अव्यान आजाद रेखी के माता-पिता हैं।
अब आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, 3 फरवरी 2022 को दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीया के बेटे अव्यान आजाद रेखी प्रकृति से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''हां बेबी, प्रकृति में एक अलग लय है। उस ताल का जवाब देते रहो! अव्यान आजाद को पौधों से बात करना पसंद है!''
इसके पहले, 15 जनवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बेटे अव्यान का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लू कलर की ड्रेस में नन्हे अव्यान काफी प्यारे लग रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
दीया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'कॉल माई एजेंट बॉलीवुड' नामक एक वेब सीरीज में देखा गया था, जिसमें अभिनेत्री ने खुद के एक काल्पनिक संस्करण की भूमिका निभाई थी।
फिलहाल, दीया के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस के नन्हें बेटे अव्यान का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।