हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ‘कान्स 2022’ के अपने लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों फ्रांस में आयोजित ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में भारत का सम्मान बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस को ‘कान्स 2022’ में बतौर जूरी चुना गया है और वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रही हैं, साथ ही अपने लुक से लोगों को आश्चर्यचकित भी कर रही हैं।
17 मई 2022 को ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ की शुरुआत हुई। इस इवेंट में अपनी पहली उपस्थिति के लिए दीपिका ने अपने 'लुइस विटॉन' के ग्लैम लुक से सभी को चौंका दिया था। अभिनेत्री को स्टाइलिस्ट शलीना नाथानी ने अपने फॉल/विंटर 2021 कलेक्शन से एक स्लीवलेस ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस में स्टाइल किया था। उनकी ऊंची गर्दन की ड्रेस सोने, मणि और महंगे रत्नों में मल्टीकलर के धारियों से सजाई गई थी। ड्रेस के कॉलर को काले और चांदी के स्टड से सुसज्जित किया गया था। इसमें एक्ट्रेस कमाल की लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दिसंबर 2022 में करेंगे शादी? एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)
इसके बाद दीपिका पादुकोण ने पहले दिन रेड कार्पेट पर अपने लुक से लाइमलाइट चुराई। उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से गोल्डन और ब्लैक कलर की एक सुंदर साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने रेट्रो लुक को शीशपट्टी और डैंगलर्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने बोल्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक और ब्लैक नेलपैंट के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने ओवरऑल लुक में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
जहां कई फैंस दीपिका के इस लुक के दीवाने हो गए, वहीं नेटिजंस के एक ग्रुप ने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल किया। नेटिज़न्स ने दीपिका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अजीब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "सही की काली बिल्ली लग रही है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "हैप्पी हैलोवीन।” एक नेटिजन ने दीपिका के आईलाइनर पर उन्हें ट्रोल किया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
दीपिका पादुकोण हाल ही में, पहली भारतीय महिला बनी हैं, जो लग्जरी ब्रांड ‘लुईस वीटॉन’ की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बावजूद दीपिका पादुकोण ने अपने रेड कार्पेट लुक के लिए सिर्फ भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन को चुनने का फैसला किया। 17 मई 2022 को दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची के ‘ट्रॉपिक ऑफ़ कलकत्ता’ कलेक्शन से एक ग्रीन पैंट और प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। अपने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- 'देवों के देव: महादेव' की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने की सगाई, इंगजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर)
फिलहाल, आपको दीपिका पादुकोण का रेड कार्पेट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।