हाल ही में, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पापा प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन पर भगवान तिरुपति के दर्शन के लिए पहुंचीं। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।
अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने परिवार के लिए समय निकालना सुनिश्चित करती हैं। 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपने सफल प्रदर्शन के बाद सुपरस्टार कुछ दिन पहले ही भारत लौटी हैं और अब वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आज यानी 10 जून 2022 को दीपिका पादुकोण के पिता व फेमस बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दीपिका ने अपने माता-पिता और बहन अनीशा के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन किए। पादुकोण परिवार हर साल इस मौके पर तिरुपति भगवान के दर्शन करता है। यहां देखें इसकी झलकियां।
'पिंकविला' ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, "काफी दिनों के बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ आराम करने व अपने पिता का जन्मदिन मनाने और तिरुपति में आशीर्वाद लेने के लिए कुछ समय निकालेंगी।" यह छोटा ब्रेक 'गहराइयां' स्टार के लिए एक बहुत जरूरी राहत होगी, जो बैक टू बैक काम प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा का वेडिंग लुक: मंदिरों की नक्काशी वाली लाल साड़ी से सतलदा हार तक, सबकुछ था बेहद यूनिक)
हाल ही में समाप्त हुए 'कॉन्स फिल्म महोत्सव' में दीपिका ने साड़ियों से लेकर विस्तृत गाउन तक, अपने हर लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। वह इस फेस्टिवल में जूरी की सदस्य भी थीं। दो हफ्ते की स्क्रीनिंग और प्रेस डेज खत्म करने के बाद दीपिका वापस मुंबई आ गई हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका अगली बार फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने 'फाइटर' के लिए ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया है। वह जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' की शूटिंग शुरू करेंगी।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा की शादी में शामिल होने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान, यूजर्स बोले- 'इतनी जल्दी ठीक हो गया')
फिलहाल, आपको दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।