हाल ही में, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी की कयासबाजी करने लगे हैं। आइए बताते हैं इस बारे में।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। ऐसे में अब फैंस इस क्यूट कपल की तरफ से खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलम ये है कि, हाल ही में दीपिका और रणवीर अस्पताल जाते स्पॉट किए गए तो, फैंस को ये लग रहा है कि, जल्द ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में क्यों फोन लाना था मना, एक्ट्रेस ने अब बताई वजह)
पहले तो ये जान लीजिए कि, दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसी फिल्म की वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। शूटिंग के पहले दिन से ही दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और दोनों बाद में रिलेशनशिप में आ गए। करीब 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2018 को दोनों ने इटली के लेक कोमो में धूमधाम से अपनी शादी की थी। शादी के बाद दोनों अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आ चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)
कुछ ऐसा ही, एक बार फिर हाल ही में देखने को मिला, जब दीपिका और रणवीर एक साथ मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किए गए। इसकी एक तस्वीर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बस फिर क्या था, जैसे ही विरल ने ये पोस्ट शेयर की, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों इस पोस्ट पर दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास से जुड़े कमेंट्स की बौछार करने लगे।
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के पास है 2.6 करोड़ की घड़ी, व्हाइट गोल्ड व डायमंड बनाते हैं इसे बेहद खास)
एक यूजर ने कमेट में लिखा, ''मेरी समझ से प्रेग्नेंसी है।'' वहीं, दूसरे ने लिखा, ''मेरे विचार से कोई आने वाला है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''गुड न्यूज आने वाली है।'' यहां देखें अन्य यूजर्स की प्रतिक्रयाओं के स्क्रीनशॉट्स।
खैर! फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी प्रतिक्रियाएं देने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभी दीपिका और रणवीर की तरफ से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। तो अभी इसे तब तक मात्र अफवाह ही समझा जाए, जब तक कि, कपल की तरफ से कोई प्रतिकिया नहीं आ जाती है। वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।