'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' में अपनी पहली उपस्थिति के दौरान दीपिका एक्ट्रेस पादुकोण 'लुइस विटॉन' की मल्टी कलर ड्रेस में दिखीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कभी भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को हैरान करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। चाहे वह उनका एथनिक लुक हो या मॉडर्न, एक्ट्रेस अपने सभी लुक्स में कमाल करना जानती हैं। इस बात में काई दो राय नहीं है कि, दीपिका सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने अक्सर अपनी पसंद के कपड़ों और स्टाइलिश दिखावे से यही साबित किया है।
दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्हें फ्रेंच लग्जरी फैशन ब्रांड 'लुइस विटॉन' का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। उन्होंने इस तरह के एक प्रतिष्ठित ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नामित होने वाली पहली भारतीय हस्ती बनकर अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित किया था। उसी के बारे में 'वोग इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की थी और कहा था, "जब आप 18 वर्ष के हैं और आपने अभी कमाना शुरू किया है, तो आप 'लुइस विटॉन स्टोर' को देखने की जहमत नहीं उठाते हैं, क्योंकि आप जानते हैं कि, आप इसे कभी भी वहन करने में सक्षम नहीं होंगे।"
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान की दीवार पर चढ़ने वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया)
और अब 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' में अपनी पहली उपस्थिति के लिए दीपिका ने अपने 'लुइस विटॉन' के ग्लैम लुक से सभी को चौंका दिया। अभिनेत्री को स्टाइलिस्ट Shaleena Nathani ने अपने फॉल/विंटर 2021 कलेक्शन से एक स्लीवलेस ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस में स्टाइल किया था। उनकी ऊंची गर्दन की ड्रेस सोने, मणि और महंगे रत्नों में मल्टीकलर के धारियों से सजाई गई थी। ड्रेस के कॉलर को काले और चांदी के स्टड से सुसज्जित किया गया था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी मालती के आगमन पर की बात, कहा- 'वह एक गिफ्ट है')
उन्होंने अपने लुक को टैन नी-हाई बूट्स से कंप्लीट किया था, जिसे उन्होंने 'लुइस विटॉन क्रूज शो' में पहना था। उन्होंने अपने लुक को ओपन बीच वेव ट्रेस, मिनिमम मेकअप और एक स्लिंग बैग के साथ पूरा किया था।
दीपिका का फैशन गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। 'मेट गाला 2019' इवेंट के दौरान दीपिका ने अपने गुलाबी रंग के प्रिंसेस गाउन के साथ सभी को हैरान कर दिया था। उनकी बेहद महंगी ड्रेस 'Zac Posen' द्वारा डिज़ाइन की गई थी और यह ड्रेस $75,000 यानी 50,50,000 रुपए की थी।
(ये भी पढ़ें- आराध्या बच्चन 1.28 लाख का बैग लिए आईं नजर, पैरेंट्स संग 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के लिए हुईं रवाना)
फिलहाल, क्या दीपिका का ये लुक आपको पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।