हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जब उन्हें मुंबई में एक व्हाइट 'सलवार' सेट में देखा गया, जिसमें उनके बेबी बंप की झलक भी देखने को मिली। आइए दिखाते हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं। बता दें कि उन्होंने 2018 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी और कुछ सालों की मैरिड लाइफ के बाद उन्होंने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक का यह सफर खूबसूरत रहा है और कपल ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस की ड्यू डेट सितंबर 2024 है। इसलिए, दीपिका के बच्चे के आने की खबर आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है और हाल ही में, हमें उनके फुल ग्रो बेबी बंप की झलकियां देखने को मिलीं। कुछ घंटे पहले, दीपिका पादुकोण को व्हाइट कलर के सलवार पलाजो सेट में मुंबई में देखा गया।
एक पैपराजी पेज ने दीपिका का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पॉश बिल्डिंग से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठती दिखाई दे रही हैं। उनके बॉडीगार्ड और दूसरे स्टाफ मेंबर्स उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे थे। दीपिका ने इस दिन सिंपल मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को बन में बांधा हुआ था। उन्होंने अपने दुपट्टे को अपनी बॉडी पर लपेटा हुआ था और अपने बेबी बंप को इस तरह से पकड़ा हुआ था कि पैपराजी को इसकी साफ झलक मिल सके।
कुछ दिन पहले, दीपिका पादुकोण को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया था। अभिनेत्री को ग्रीन कलर के काफ्तान कुर्ती सेट में देखा गया था, जिस पर हर जगह फ्लोरल प्रिंट थे। दीपिका ने इसे व्हाइट पैंट के साथ पहना था। अभिनेत्री ने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खुला छोड़ दिया था। दीपिका ने अपने लुक को ब्राउन टोट बैग और फ्लैट सैंडल के साथ पूरा किया था। जैसे ही दीपिका ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी को देखा, उन्होंने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया था। अभिनेत्री के साथ उनकी मां उज्जला पादुकोण भी डिनर पर थीं।
Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर
वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'Kalki 2898 AD' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी जैसे सितारों के साथ देखा गया था। वह अगली बार 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह भी हैं।
रणवीर-दीपिका के आलीशान बंगले की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, प्रेग्नेंसी के अंतिम फेज में दीपिका पादुकोण द्वारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।