एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपने बेबी बंप को गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया, जब वह अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डिनर डेट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब एक्ट्रेस अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगी। इस बीच एक्ट्रेस अपनी अपीयरेंस से फैंस को खुश कर रही हैं।
हाल ही में, होने वाली मां को मुंबई में अपने परिवार के साथ डिनर डेट पर देखा गया। दीपिका अपने सिंपल लेकिन चिक अटायर में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें एक डेनिम जैकेट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ एक ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस शामिल थी। वह अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को बिखेर रही थीं और गर्व से अपने बढ़ते हुए बेबी बंप को भी फ्लॉन्ट कर रही थीं।
कई पैपराजी वीडियो में दीपिका अपनी मां उज्जला पादुकोण सहित अपने परिवार के साथ 'ला लोका मारिया' रेस्तरां से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री अपनी कार में बैठते ही मुस्कुराती नजर आईं, जो अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही थीं। इस बीच, रणवीर सिंह शहर से बाहर हैं। अभिनेता एक शानदार क्रूज पर बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी को एंजॉय कर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
24 मई 2024 को दीपिका ने अपने फैंस को एक शानदार झलक दिखाई थी, जिसमें उन्होंने ब्राइट येलो कलर की प्लीटेड ड्रेस में अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई थी। डायमंड एंड पर्ल स्टडेड इयररिंग्स ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। अपने बालों को खूबसूरत तरीके से एक मेसी लो बन में बांधे हुए दीपिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीरें शेयर की थीं।
प्रेग्नेंट Deepika Padukone के बेबी बंप को ट्रोल्स ने बताया 'फेक', Alia Bhatt ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दीपिका को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर थे। अभिनेत्री अगली बार अमिताभ बच्चन, कमल हसन और प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 ई' में दिखाई देंगी। वह अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' पर भी काम कर रही हैं और 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी अभिनय करेंगी।
अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट अपीयरेंस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।