एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट ने जुड़वा बच्चों की अटकलों को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं नेटिजंस ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।
बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने के लिए दिन गिन रहे हैं। 29 फरवरी 2024 को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशखबरी की घोषणा की। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली के 'लेक कोमो' में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अब, वे अपने जीवन के अगले अध्याय की ओर बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हाल ही में, एक 'रेडिट' यूजर ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेबी अनाउंसमेंट पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया। फोटो में पिंक एंड ब्लू कलर में बिब, शूज, कैप, बटन और कपड़े सहित बच्चे के सामान के सुंदर चित्र दिखाए गए हैं। तस्वीर साझा करते हुए यूजर ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दीपिका और रणवीर जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पोस्ट में पिंक एंड ब्लू कलर का इस्तेमाल किया है। यही नहीं, उन्होंने सारी चीजों की दो-दो पिक्चर्स शेयर की हैं। हालांकि, यूजर ने यह भी कहा कि दोनों ने ऐसा इसलिए किया होगा, क्योंकि वे अपने होने वाले बच्चे के लिंग के बारे में अनिश्चित थे।
इस पोस्ट ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जुड़वां बच्चे होने की अटकलों को हवा दे दी। जल्द ही कई नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और बताया कि अभिनेत्री जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। अपने अनुमानों का कारण बताते हुए नेटिजंस ने बताया कि दीपिका का बेबी बंप 'बाफ्टा अवॉर्ड्स' इवेंट में दिखाई दे रहा था, जो केवल प्रेग्नेंसी के बाद के महीनों में होता है। इस बीच, यूजर्स के एक वर्ग ने यह भी दावा किया कि रणवीर के परिवार में जुड़वा बच्चे होने का इतिहास रहा है। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
Ranveer Singh ने Deepika को बर्थडे पर स्पेशल केक के साथ दिया था सरप्राइज, एक्ट्रेस ने दिखाई थी झलक
सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण भी कई मौकों पर बच्चे पैदा करने के बारे में बात करती रही हैं। रणवीर सिंह से शादी से पहले 2017 में एक ब्रांड इवेंट के दौरान दीपिका ने बच्चे पैदा करने की इच्छा जताई थी। जब अभिनेत्री से उनकी जीवन भर की इच्छा के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने प्यारी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ''मरने से पहले मुझे जो एक काम करना है, वह निश्चित रूप से बहुत सारे बच्चे पैदा करना है। मैं यही करना चाहती हूं।''
Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर
कुछ साल पहले, रणवीर सिंह ने लंदन से अपने फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन की मेजबानी की थी। हालांकि, यह दीपिका का कमेंट था (जो शायद अपने पति के ठीक बगल में बैठी थीं) जिसने हमारा ध्यान खींचा था। सेशन की शुरुआत करते हुए अभिनेत्री ने एक लहर, एक दिल और एक बच्चे के इमोजी के साथ लिखा था, "हाय डैडी"। इस पर रणवीर ने तुरंत जवाब दिया था, "हाय बेबी!" जहां दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलें लगाने का हिंट दिया था, वहीं अर्जुन कपूर ने अपने कमेंट से इसे और चिंगारी दे दी थी और लिखा, "बाबा भाभी आपको एक बेबी देने वाली हैं।"
रणवीर-दीपिका के आलीशान बंगले की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, दीपिका और रणवीर के जुड़वा बच्चे होने की अटकलों पर आपका क्रूा कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।