क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी कर ली है। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) आज यानी 1 जून 2022 को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ आगरा में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में शादी के 7 फेरे लिए। इससे पहले, 31 मई 2022 को हल्दी-मेहंदी की रस्म और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। आइए आपको इनकी वेडिंग की झलकियां दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, दीपक चाहर टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ी हैं। दीपक चाहर को ICC के द्वारा 'T20 परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाकर एक जबरदस्त रिकॉर्ड भी बनाया है। वह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में 'चेन्नई सुपर किंग्स' के लिए खेलते हैं। इनका पूरा नाम 'दीपक लोकेंद्र सिंह चाहर' है। चाहर की पहचान एक ऑलराउंडर के तौर पर होती है।
अब आइए आपको दिखाते हैं दीपक की शादी की तस्वीरें। दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपक चाहर की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस जोड़े ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से अपना वेडिंग आउटफिट चुना था और अपने बड़े दिन पर बेहद आश्चर्यजनक लग रहा था। दुल्हन ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसमें सीक्विन और कांच के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। जया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था। ज्वेलरी की बात करें तो, इसमें दो नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक शीश पट्टी, लाल चूड़ा और कलीरे सहित भव्य कुंदन शामिल थे। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक से सभी को सरप्राइज दिया था। दूसरी ओर, दीपक सफेद रंग की शेरवानी और पायजामा में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने आइवरी कलर के साफा से कंप्लीट किया था।
इसके पहले, सोशल मीडिया पर दीपक चाहर की हल्दी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दीपक व्हाइट कुर्ता-पायजामा में हल्दी में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। वह हल्दी में डूबे हुए अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। यहां देखें इसका वीडियो।
दोनों की मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें रेड कुर्ता-पायजामा में दीपक हैंडसम लग रहे थे। वहीं, ब्लू कलर की लहंगा स्टाइल साड़ी में जया खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें फोटोज। जानकारी के लिए बता दें कि, दीपक ने पिछले साल यूएई में आईपीएल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। आईपीएल मुकाबलों के दौरान जया कई बार स्टेडियम में दीपक को चीयर करते नजर आई थीं।
फिलहाल, हम भी दीपक चाहर को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।