2 दिन बाद मुंबई पहुंची ऋषि कपूर की बेटी रिद्ध‌िमा, पहुंचने से पहले किया ये इमोशनल पोस्ट

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) इस दुख की घड़ी में शरीक होने और मां नीतू सिंह (Neetu Singh) और भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 6, 2020 | 13:29:35 IST

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आखिरी बार उन्हें जीभर कर देख भी नहीं सकीं। अपने ससुराल दिल्ली में होने के चलते मुंबई तक पहुंचने में उन्हें समय लगता। ऐसे में रिद्धिमा ने पापा को वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई दी। अब खबर है कि रिद्धिमा इस दुख की घड़ी में शरीक होने और मां नीतू सिंह (Neetu Singh) और भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दर्द बांटने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिद्ध‌िमा बेटी समारा और पति भरत (Bharat Sahni) के साथ मुंबई पहुंची है।  

ADVT
ADVT

कोविड-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा अपने पिता के निधन की खबर सुनने के बाद वो मूवमेंट पास के तहत सड़क मार्ग से ही मुंबई के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान उन्हें 24 घंटे से भी ज्यादा समय दिल्ली से मुंबई आने में लगा। इससे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि वो दिल्ली से रवाना हो चुकी हैं। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था, ‘घर आ रही हूं मां।’ इस वीडियो में उनकी कार की खिड़की नजर आ रही है और खाली रास्ता दिख रहा था। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

बता दें कि रिद्धिमा अपने पापा से बहुत प्यार करती थी। पापा के बीमार होने की खबर उन्हें जैसे ही मिली, उन्होंने सरकार से मुंबई जाने की अपील की। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से राज्यों की सीमाओं को सील किया गया है। वहीं, हवाई यात्रा पर भी रोक लगाई है। इसलिए पापा ऋषि कपूर अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं सकी थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

ADVT.
ADVT.

मुंबई पहुंचने से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया पापा की फोटो

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता को पल-पल याद कर रही हैं। वह उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। वो अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करती दिखाई दे रही हैं। मुंबई पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषि कपूर की दो फोटोज शेयर की। पहली फोटो ऋषि कपूर के यंग डेज की तस्वीर है, इस पर रिद्धिमा ने लिखा- 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जिंदा रहते हैं। मिस यू।' वहीं दूसरी तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर के साथ-साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, उनकी बेटी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रिद्धिमा ने लिखा 'मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं।' (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)   

ADVT.
ADVT.

बॉलीवुडशादीज इस गम में उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है, और उनके परिवार को ये दुख सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात