होने वाली दुल्हन दलजीत कौर अपनी सहेली के साथ शादी की शॉपिंग पर गईं और अपनी नए खरीदी हुई ज्वेलरी को फ्लॉन्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) वर्तमान में अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर को जी रही हैं। एक्ट्रेस अपने जीवन के प्यार यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दलजीत ने पहले अभिनेता और 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट से शादी की थी। एक्स कपल को एक बेटे जेडन का भी आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि, साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में, होने वाली दुल्हन ने अपने वेडिंग शॉपिंग सेशन की एक झलक शेयर की।
11 फरवरी 2023 को दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की शॉपिंग सेशन की एक छोटी सी झलकी साझा की। वीडियो में दलजीत अपने नए खरीदे गए डायमंड नोज स्टड को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने एक कैजुअल ड्रेस का चयन किया था, जिसमें पिंक और ब्लू कलर का टैंक टॉप और फिट पैंट शामिल थे। इसके अलावा, होने वाली दुल्हनिया अपनी बेस्ट फ्रेंड व एक्ट्रेस सुनैना फोजदार के साथ वेडिंग-डे शॉपिंग के लिए जाने पर खुश और सुपर एक्साइटेड लग रही थीं।
दलजीत ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी दोस्त सुनैना की स्टोरी भी साझा की। तस्वीर में हम सबसे खुश दुल्हन दलजीत की खूबसूरत झलक देख सकते हैं। दोनों को एक साथ सेल्फी लेते हुए खुशी से पोज़ देते देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ सुनैना ने 'चिल ब्राइड' स्टिकर भी जोड़ा था।
'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में दलजीत कौर ने लंदन में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले निखिल पटेल के साथ अपनी सगाई के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 3 जनवरी 2023 को नेपाल में सगाई कर ली थी। दलजीत ने यह भी स्वीकार किया था कि वे मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। होने वाली दुल्हन ने अभी तक सही तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह इसे लेकर बेहद उत्साहित दिख रही हैं। उसी इंटरव्यू में दलजीत ने यहां तक बताया कि निखिल दो बेटियों अरियाना और अनिका के पिता हैं।
4 फरवरी 2023 को दलजीत कौर ने अपने इंस्टा हैंडल और निखिल पटेल के साथ अपनी नई-नई जर्नी की एक खूबसूरत झलक साझा की थी। तस्वीर में दोनों को बिस्तर पर सोते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ दलजीत ने एक लंबा नोट भी लिखा था और एक नए देश केन्या में निखिल के साथ अपने नए जीवन के बारे में बताया था। दलजीत कौर ने होने वाले पति निखिल की बेटी संग बताई अपनी बॉन्डिंग, शादी पर भी की थी बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हम दलजीत की शादी की शानदार झलक देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।