ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अपनी इंडियन वाइफ विनी रमन के साथ व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल ट्रेडिशन में शादी करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अपनी शादी की खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग फोटोज शेयर करके दी थी। अब दोनों व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल वेडिंग करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए, 18 मार्च 2022 को मैक्सवेल और विनी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में व्हाइट वेडिंग की थी। इस शादी में उनके बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी की तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। एक तस्वीर में वो किस करते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी में वो एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे थे। फोटोज में दोनों खूबसूरत लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- अलग होने की खबरों के बीच चारु असोपा-राजीव सेन ने एंजॉय की मूवी डेट, तस्वीरों में दिखा प्यार)
अब बात करते हैं उनकी तमिल वेडिंग की। दरअसल, ये कपल तमिल रीति-रिवाजों से भी शादी करेगा। 22 मार्च 2022 को विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी की एक फोटो शेयर की है, जिससे पता चलता है कि, इस कपल की भारतीय शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। फोटो में विनी और ग्लेन के बीच प्यार साफ देखा जा सकता है। विनी जहां ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं, ग्लेन पीले रंग की शेरवानी में जच रहे हैं। इस फोटो को कैप्शन देते हुए विनी ने लिखा, ''हमारे अंतरंग नालंगु / हल्दी समारोह की एक छोटी सी झलक, शादी का सप्ताह शुरू हो गया है।''
इससे पहले, ग्लेन मैक्सवेल और विनी की इंडियन वेडिंग का कार्ड सामने आया था, जिसे देखकर पता चला था कि, ये दोनों 27 मार्च 2022 को भारतीय परंपरा से शादी करेंगे। ये शादी पूरी तरह से तमिल रीति-रिवाज से होने वाली है। कहा जा रहा है कि, कपल ऑस्ट्रेलिया में ही तमिल रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगा।
(ये भी पढ़ें- 'मिस यूनिवर्स' हरनाज़ कौर संधू का अंबानी के 'फाउंटेन ऑफ जॉय' में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें)
इनकी लव स्टोरी की बात करें तो, ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी। यहां से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा था और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की बेटी को भारत लाने के सवाल पर बहन परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब)
फिलहाल, हमें तो इनकी तमिल वेडिंग की फोटोज का इंतजार है। वैसे, आपको इस कपल की हल्दी की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।