कोलकाता की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है कि, अभिनेत्री व राजनेता नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन की शादी भारत में मान्य नहीं है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।
एक्ट्रेस व सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और उनके पति निखिल जैन काफी दिन पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। जहां एक्ट्रेस अपने बेटे और बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब उनकी पहली शादी को लेकर कोलकाता की एक कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को शादी की थी। दोनों कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद तुर्की में अपने करीबीयों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। बाद में, उन्होंने कोलकाता में एक वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने नवंबर 2020 में एक स्टेटमेंट के जरिए अपनी शादी को अवैध बताया था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। नुसरत जहां ने अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अगस्त 2021 में अपने बेटे यीशान का स्वागत किया था। अब वह यश दासगुप्ता और बेटे यीशान के साथ बेहद खुशनुमा जिंदगी को जी रही हैं।
(ये भी पढ़ें: श्रद्धा आर्या के रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, ब्लू साड़ी में चूड़ा और सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
अब आइए आपको बताते हैं कोर्ट के फैसले के बारे में। दरअसल, कोलकाता की एक अदालत ने 17 नवंबर 2021 को नुसरत और निखिल की शादी पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, अभिनेत्री व राजनेता नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन (जो पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं) की शादी देश में कानूनी रूप से मान्य नहीं है। यह फैसला टीएमसी सांसद नुसरत जहां के एक बयान जारी करने के महीनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, निखिल के साथ उनकी शादी भारत में मान्य नहीं थी, क्योंकि यह शादी तुर्की नियमों व कानून के अनुसार हुई थी।
समाचार एजेंसी 'एएनआई' के एक ट्वीट ने इस खबर की पुष्टि की है। इस ट्वीट में लिखा है कि, "कोलकाता में एक अदालत के नियम के अनुसार, अभिनेत्री व राजनेता नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी 'कानूनी रूप से वैध नहीं' है।"
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय हुईं ट्रोल, बेटी संग एयरपोर्ट पर देखकर लोग बोले- 'आराध्या के पैरों में दिक्कत है')
अदालत ने नुसरत और निखिल को अलगाव की अनुमति दी है और कहा है कि, 'देश में उनकी शादी "कानूनी रूप से वैध" नहीं है, क्योंकि उन्होंने तुर्की में शादी की है और बाद में भारत आकर अपने अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत भी नहीं कराया।'
10 अक्टूबर 2021 को यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां के साथ अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। नुसरत जहां ने उनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं, जिससे ये भी पुष्टि हुई थी कि, उनके बच्चे के पिता यश ही हैं। एक तस्वीर में, टू-टियर केक देखा जा सकता है, जिसमें पहला टियर 'पति' यश के साथ उनके बंधन को दर्शाता है, इस पर 'हसबैंड' लिखा था और दूसरे टियर में उनके बच्चे के साथ यश के बंधन को दर्शाया गया था, जिसमें 'डैड' लिखा हुआ था। दूसरी तस्वीर उनके इंटीमेट डिनर डेट की थी। इस पर लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार।''
(ये भी पढ़ें: नयनतारा ने विग्नेश शिवन संग मनाया बर्थडे, बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, अदालत के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।