फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि, कौन हैं त्रिवेणी बर्मन?
'ऐ दिल है मुश्किल', 'ओके जानू', 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ करने वाले व 'डांस दीवाने 3' के जज तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने अपनी लेडीलव त्रिवेणी बर्मन (Triveni Barman) से सगाई कर ली है। आइए आपको उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में बताते हैं।
फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया इस समय अपने हैप्पी फेज को एंजॉय कर रहे हैं। बीते दिन 6 मार्च 2022 को उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से इंगेजमेंट की। तुषार ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
(ये भी पढ़ें- 'बड़ी अम्मा' शर्मिला टैगोर संग जहांगीर अली खान की खेलते हुए फोटो बुआ सबा पटौदी ने की शेयर)
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेडीलव त्रिवेणी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'उसने हां कर दिया। @trivenibarman, मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था। अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट।' तुषार द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के सामने आने के बाद ही इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स ने उन्हें बधाई दी है।
कोरियोग्राफर तुषार कालिया की होने वाली लाइफ पार्टनर त्रिवेणी बर्मन असम की मॉडल हैं। त्रिवेणी ने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीता था। त्रिवेणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं। यहां देखें त्रिवेणी की तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की सालगिरह पर बेटी अरहा ने गिफ्ट किया हाथ से बनाया कार्ड, देखें झलक)
फिलहाल, हम तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको साथ में उनकी फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।