हाल ही में, कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ सगाई के बाद गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Choreographer Tushar Kalia) ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग सगाई कर ली है। सगाई के बाद दोनों ने गृह प्रवेश की पूजा की, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इनके गृह प्रवेश की तस्वीरें।
अब तुषार ने सगाई के बाद अपने होने वाली पत्नी के साथ घर पर एक पूजा रखी, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। कोरियोग्राफर ने दो फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो दोनों हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी में त्रिवेणी उनको पीछे से गले लगाए दिख रही हैं।
(ये भी पढ़ें- अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने 8वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की सीक्रेट शादी की अनदेखी तस्वीर)
दोनों पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे हैं। फैंस भी उनकी इन फोटोज को बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें जीवन की नई शुरुआत की बधाई दे रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कोरियोग्राफर ने लिखा, 'नई शुरुआत।'
कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने भी तुषार को उनकी सगाई की बधाई दी है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटोज में तुषार, त्रिवेणी और निशांत नजर आ रहे हैं। त्रिवेणी और तुषार काफी खुश दिख रहे हैं। यहां देखें वो फोटोज।
तुषार कालिया ने 15 मई 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ रोमांटिक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन फोटोज में दोनों सफेद रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। यहां देखें वो फोटोज।
तुषार कालिया की होने वाली वाइफ त्रिवेणी बर्मन असम की एक मॉडल हैं। उन्होंने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीता था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा बेटी जियाना को जन्म के 6-7 दिनों तक नहीं करा पाई थीं स्तनपान, शेयर किया अनुभव)
फिलहाल, हम भी तुषार और त्रिवेणी को उनकी सगाई की बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।