क्या साउथ एक्टर चिरंजीवी की बेटी श्रीजा अपने पति व अभिनेता कल्याण धेव से तलाक लेने वाली हैं? आइए आपको बताते हैं कि, आखिर क्यों फैंस इस बुरी खबर की अटकलें लगा रहे हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक की खबर से फैंस जहां हैरान हैं, वहीं अब एक और सेलेब कपल के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) की बेटी श्रीजा (Sreeja) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना नाम बदलकर श्रीजा कोनिडेला कर लिया है, जिसके बाद उनके और उनके पति व अभिनेता कल्याण धेव (Kalyan Dhev) के तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला)
इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हर तरफ तलाक की खबरें सुनाई दे रही हैं। ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। ऐसा नहीं है कि, इंडस्ट्री के कपल्स तलाक को सबसे अच्छा रास्ता समझते हैं और फिर उनके अलग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाने-माने स्टार्स के तलाक लेने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर स्टार्स के फैंस उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से पहले साउथ इंडस्ट्री के ये 9 कपल्स भी ले चुके हैं अलग होने का फैसला)
18 जनवरी 2022 को साउथ एक्टर चिरंजीवी की बेटी श्रीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना नाम बदलकर श्रीजा कोनिडेला कर लिया है। इससे पहले, उनका नाम श्रीजा धेव था। श्रीजा और उनके पति कल्याण धेव के तलाक की अफवाहें कुछ महीनों से चल रही थीं। अब, फैंस ये सोच रहे हैं कि, क्या श्रीजा और कल्याण धेव जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा करेंगे। कल्याण धेव की आखिरी फिल्म 'सुपर माची' थी। इसे सोशल मीडिया पर चिरंजीवी या उनके परिवार के सदस्यों से कोई समर्थन नहीं मिला था, जिसकी वजह से लोग कयास लगाने लगे थे कि, क्या दोनों परिवारों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें: नागार्जुन से नागा चैतन्य तक, अक्किनेनी खानदान के इन मेंबर्स की टूट चुकी है शादी)
श्रीजा कोनिडेला उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 2007 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिरीश भारद्वाज से शादी की थी। वह उनसे शादी करने के लिए घर से भाग गई थीं। श्रीजा कोनिडेला ने 2011 में यह दावा करते हुए अपनी शादी समाप्त कर दी थी कि, उनके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। इसके बाद, 2016 में उन्होंने कल्याण धेव से शादी कर ली थी। वह एक अभिनेता और एक प्रसिद्ध व्यवसायी कैप्टन किशन के बेटे हैं। श्रीजा और कल्याण की दो बेटियां निवृति और नविष्का हैं। उनके परिवार का ज्वेलरी का कारोबार है। हालांकि, दोनों के तलाक लेने पर चिरंजीवी के परिवार या कल्याण धेव की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
फिलहाल, लोगों को दोनों की ओर से औपचारिक घोषणा का इंतजार करना होगा और हमें उम्मीद है कि, ये अटकलें सच नहीं हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।