हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने अपनी बेटी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) इन दिनों मदरहुड फेज को बखूबी एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह लगातार अपनी लाडली बच्ची ज़ियाना सेन की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी छोटी बच्ची ज़ियाना सेन का अपनी बुआ सुष्मिता सेन के हिट सॉन्ग 'चुनरी चुनरी' का आनंद लेते हुए एक मनमोहक वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ हमेशा लोगों को प्रेरित करती नजर आई है। हालांकि, साल 2020 में उनके रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। उनके बीच कुछ गलतफहमियों ने जगह ले ली थी, जिसकी वजह से वे अलग-अलग रहने लगे थे। लेकिन दोनों ने बाद में समझदारी के साथ अपने रिश्ते को संभाल लिया और अब वे अपनी बेटी ज़ियाना के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, आज यानी 8 फरवरी 2022 को चारु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चारु असोपा की बेटी जियाना अपनी बुआ के गाने 'चुनरी चुनरी' पर प्रतिक्रिया देती हुई देखी जा सकती हैं। जहां जियाना अभी कुछ ही महीने की है, वह स्क्रीन पर सुष्मिता को देखते ही अपना सिर और पैर हिलाती हुई दिखाई देती हैं। जियाना भी गाने की कोशिश करती हैं। वाकई ये वीडियो बहुत प्यारा है। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए चारु ने लिखा, "बुआ की जान बुआ के गाने पर एन्जॉय कर रही है..." वीडियो देखकर सुष्मिता ने जवाब दिया, "ओह बुआ की जान, जो है ठीक है। बिग मिसिंग हो रहा है!!!"
एक हफ्ते पहले ही, चारु ने अपने बच्चे के चेहरे का खुलासा किया था, जब वह तीन महीने की हुई थीं। उन्होंने अब तक उन्हें लोगों की नजरों से दूर रखा था। लेकिन अब चारु अक्सर अपनी नन्ही बच्ची के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
चारु सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपने फैंस को अपनी व्यस्त और मजेदार फैमिली लाइफ की झलकियां देती हैं। पिछले महीने ही अभिनेत्री ने नवंबर में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद वर्कआउट करना शुरू किया था। जब वह स्क्रीन से दूर रहती हैं, तो वह सुनिश्चित करती हैं कि, अपने प्रशंसकों को अपने पति राजीव सेन और बच्ची के साथ दैनिक जीवन की एक झलक दें।
फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।