स्टार कपल कपल चारु असोपा और राजीव सेन अब साथ आ गए हैं। हाल ही में, कपल ने अपने रिश्ते के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। आइए बताते हैं इसमें उन्होंने क्या कहा है।
कहते हैं, 'जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन उसे निभाने का काम कपल का होता है।' कुछ जोड़े इसे बड़े प्यार के साथ निभाते हैं, तो कुछ बीच में ही हार मानकर इस बंधन को तोड़ देते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके बीच सच्चा प्यार तो होता है, लेकिन गलतफहमियां उनके रिश्ते में दरार डाल देती हैं। अभी तक इन्हीं परिस्थितियों से गुजर रहे थे, टीवी के फेमस कपल चारु असोपा (Charu Asopa) और उनके पति राजीव सेन। हालांकि, समय रहते इन्हें अपने प्यार का अहसास हुआ और अब दोनों साथ आ गए हैं। हाल ही में, कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है। आइए आपको बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- माही विज ने भारती सिंह और कपिल शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया गणेश चतुर्थी का पर्व, बच्चों संग की मस्ती)
पहले आइए इनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। चारु असोपा ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई व मॉडल राजीव सेन से साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद से उनका रिश्ता काफी तनाव भरा रहा था, लेकिन उन्होंने इसे संभाल लिया था। 2021 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने ज़ियाना रखा है। साल 2021 की शुरुआत से ही दोनों के बीच फिर अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद जून 2022 में खुद चारु ने इसकी पुष्टि की थी कि वह राजीव से आधिकारिक रूप से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि, अब कपल ने अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का फैसला किया है।
अब आइए आपको चारु और राजीव के लेटेस्ट पोस्ट के बारे में बताते हैं। दरअसल, 1 सितंबर 2022 को कपल ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते की स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''जोड़े स्वर्ग में बनते हैं, लेकिन इस पर काम करने के लिए हम पर छोड़ दिया जाता है। हां, हम आगे बढ़े और घोषणा की कि हम अपनी शादी को समाप्त कर रहे हैं और हमें एहसास हुआ कि हम आखिर तक पहुंच चुके हैं और इससे आगे कुछ भी नहीं है। तलाक एक विकल्प था, जिस पर हम विचार कर रहे थे और हम इससे इनकार नहीं करेंगे। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को अच्छे के लिए बचाने का फैसला किया है, हम दोनों को एक खूबसूरत बेटी जियाना का आशीर्वाद मिला है और हम उसे माता-पिता के रूप में सबसे अच्छा देना चाहते हैं। उनकी परवरिश और खुशी हमारी पहली प्राथमिकता है। हम अपने सभी प्रशंसकों को हमेशा एक जोड़े के रूप में हमारा समर्थन करने और हमें कभी हार न मानने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। ज़ियाना को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। चारु और राजीव।''
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने घर 'मन्नत' में किया बप्पा का वेलकम, बेटे अबराम संग की आराधना)
इसके पहले, 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के मौके पर चारु असोपा और राजीव सेन ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से घर में आयोजित पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में चारु और राजीव अपनी बेटी जियाना के साथ खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। इसके अलावा फोटोज में राजीव की मां शुभ्रा सेन भी दिख रही थीं। इन्हें शेयर करते हुए चारु ने कैप्शन में ''हैप्पी गणेश चतुर्थी'' लिखा था। वहीं, राजीव ने अपने कैप्शन में इसके साथ ''#senfamily #ganeshchaturthi'' जोड़ा था। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से लिए थे 5.71 करोड़ के लग्जरी गिफ्ट्स, ED ने जारी की लिस्ट) फिलहाल, ये बात तो साफ है कि इस साल गणेश चतुर्थी ने चारु और राजीव के जीवन की खुशियों को फिर से वापस लौटाया है। खैर, हम यही कामना करते हैं कि दोनों के जीवन में खुशियां ऐसे ही बनी रहें और इनकी जोड़ी कभी भी ना टूटे। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।