'चक दे इंडिया' फेम तान्या अबरोल ने शादी में पहना मां की साड़ी से बना लहंगा, बताई स्टोरी [Exclusive]

'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस तान्या अबरोल ने शादी के लिए अपनी मां की 38 साल पुरानी वेडिंग साड़ी को लहंगे में कस्टमाइज कराया था। आइए हम आपको उनके वेडिंग लुक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 17, 2023 | 09:38:25 IST

सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' की 'बलबीर कौर' तो आपको याद ही होंगी, वह जो इस फिल्म में हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाती थीं। खैर, 'बलबीर कौर' की भूमिका निभाने वाली तान्या अबरोल (Tanya Abrol) ने पसंदीदा लोगों की मौजूदगी में अपने 'सपनों के राजकुमार' आशीष वर्मा से शादी कर ली है। उनकी शादी बहुत सारी मस्ती और भावनाओं से भरी हुई थी। हालांकि, यह तान्या का वेडिंग लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको बताते हैं।

ADVT
ADVT

छोटी उम्र से ही हर लड़की को अपनी मां की अलमारी तलाशना और सिर पर साड़ी या दुपट्टा लपेटना अच्छा लगता है। हम सब अपनी मां की शादी के दिन की कहानियां हजारों बार खुशी-खुशी सुनते थे। बचपन में लड़कियों की इच्छा होती है कि एक दिन वह अपनी मां की शादी की साड़ी पहने और एक्ट्रेस तान्या अबरोल भी ऐसी ​ही थीं। हालांकि, उन्हें पता था कि वह अपनी शादी में अपनी मां की ही साड़ी पहनेंगी। आइए उनके वेडिंग डे लुक पर एक नजर डालते हैं। 

ADVT.
ADVT.

तान्या अबरोल ने लहंगे के तौर पर पहनी मां की 38 साल पुरानी साड़ी 

तान्या अबरोल के ब्राइडल लुक में ओल्ड वर्ल्ड चार्म था। वह रानी पिंक और ग्रीन कलर के यूनिक लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके आउटफिट में एक रानी पिंक लहंगा, हरे रंग की मखमली चोली (जिसमें लटकन की डिटेलिंग थी) और डबल दुपट्टे थे। उनका एक गोल्डन दुपट्टा उनके सिर पर टिका हुआ था, जबकि दूसरा उनके कंधे पर था।

हालांकि, तान्या के वेडिंग आउटफिट के बारे में दिलचस्प बात यह थी कि यह उनकी मां सरिता अबरोल की 38 साल पहले हुई शादी की साड़ी से बनाई गई थी। 'बॉलीवुडशादीज' के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में तान्या ने खुलासा किया कि उन्हें हमेशा से पता था कि वह अपनी शादी के दिन अपनी मां की वेडिंग साड़ी पहनेंगी। खूबसूरत दुल्हन ने इसे लहंगे में कस्टमाइज कराया था। यह उनके गृहनगर अभहोर (पंजाब) में एक बुटीक से बनाया गया था।

ADVT.
ADVT.

तान्या अबरोल को आखिरी वक्त में मिला शादी का लहंगा

तान्या ने अपने लहंगे के बारे में एक रोचक बात यह भी साझा की कि उन्हें यह चंडीगढ़ के लिए रवाना होने से पहले आखिरी समय में मिला था। उन्होंने कहा, "मेरे डिजाइनर ने मेरे लहंगे पर बहुत अच्छा काम किया है .. हालांकि, मैं उन पर चिल्ला सकती थी, क्योंकि उन्होंने सचमुच मुझे इसे चंडीगढ़ जाने से एक दिन पहले दिया था, लेकिन मुझे प्रोडक्ट पसंद आया। मैं इसे प्यार रखना चाहती थी और यह बिल्कुल भी भारी नहीं है, फिर भी कुछ ऐसा है, जो ध्यान आकर्षित करता है। चूंकि यह पहले से ही तय था कि मैं मां की साड़ी पहन रही हूं, इसलिए रंगों का संयोजन उसी के अनुसार तय किया गया।''

तान्या अबरोल को अपना लहंगा देखकर आ गया था मिनी हार्ट अटैक!

तान्या ने मैरून रंग का चूड़ा पहनकर अपने लुक को पारंपरिक रखा था। पहले पंजाबी दुल्हनें मैरून रंग का चूड़ा चुनती थीं। एक बड़े नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, नथ और कलीरों से उनके लुक को और निखारा गया था। एक्ट्रेस ने अपनी मां की साड़ी में अपने आकर्षक लुक के साथ होने वाली दुल्हनों को वेडिंग गोल्स दिए।

ADVT.
ADVT.

हालांकि, तान्या को मिनी हार्ट अटैक तब आया, जब उन्होंने पहली बार अपनी शादी के दिन का लहंगा देखा। जी हां, दुल्हन ने खुलासा किया कि जब उन्हें अपने लहंगे का पहला लुक मिला, तो बुटीक की लाइट चली जाने के कारण वह फीका लग रहा था और उनकी मां ने उन्हें किराए का लहंगा खरीदने की सलाह दी। हालांकि, जब तान्या ने पहली बार इसे ट्राई किया, तो ये परफेक्ट लग रहा था। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार लहंगे को ट्राई किया, तो बुटीक में बिजली नहीं थी और कम लाइट ने इसे सिंपल बना दिया। मैं और मां दोनों सोच रहे थे कि बस ठीक है! फिर हम एक फैमिली फ्रेंड की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गए। वह लहंगे को किराए पर भी देते हैं। हमने वहां कुछ लड़कियों को लहंगा ट्राई करते देखा और मुझे लगा कि क्या किराए की ड्रेस पहनना ठीक है? मैं बस रोने लगी.. मैं बुटीक से लहंगा ले लाई और जब सारी बत्तियां जलाकर देखी, तो ये बहुत खूबसूरत लग रहा था.. मुझे पूरा विश्वास था.. ये तो मेरी मां ने मुझे थोड़ा कन्फ्यूज कर दिया था, मैं रोई और मां से कहा कि तुम मुझ पर हार्ट अटैक ला दोगी। मैं कुछ और नहीं पहनूंगी।"

तान्या अबरोल ने इसलिए पोस्टपोन कर दी थी शादी

तान्या ने हमें यह भी बताया कि उन्हें अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी थी, जो अक्टूबर 2022 में होने वाली थी। उन्होंने साझा किया कि उनकी भाभी गर्भवती थीं और उन्हें अपनी शादी को फरवरी में ट्रांसफर करना पड़ा। तान्या ने यह भी कहा कि वे कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन उनके माता-पिता सभी रस्में करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इंटीमेट वेडिंग की अपनी इच्छा का त्याग कर दिया।

फिलहाल, हमें तान्या का वेडिंग लुक बहुत पसंद आया। उन्होंने साबित कर दिया कि आपको अपनी शादी के दिन के लहंगे को हिट बनाने के लिए महंगे डिजाइनरों की जरूरत नहीं है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां