यहां हम आपको 'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस विद्या मालवडे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 51 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती हैं।
वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो बढ़ती उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, इनके अलावा भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो इस समय अपनी गजब की फिटनेस और अट्रैक्टिव लुक्स की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं और उनकी उम्र 51 साल है। जी हां, और ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम विद्या मालवडे (Vidya Malavade) हैं।
विद्या मालवडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, 51 की उम्र में भी विद्या की फिटनेस बेहद शानदार है, जो अपने लुक्स से यंग जनरेशन की एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती हैं। इस समय विद्या की बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
हाल ही में, सामने आईं विद्या की बिकिनी फोटोज ने हर किसी को हैरान कर दिया कि अपनी उम्र के 50 के दशक में भी एक्ट्रेस इतनी फिट कैसे हैं। दरअसल, वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं, जो दिन में कम से कम 3 से 4 घंटे वर्कआउट करती हैं, जिसमें योग, दौड़ना, जॉगिंग और कई अन्य फिजिकल एक्टिविटीज शामिल हैं।
विद्या का इंस्टाग्राम हैंडल देखें, तो वह पूरी तरह से फिटनेस के बारे में है और इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे वह हर दिन अपने शरीर को चुनौती देती हैं और उस पर कंट्रोल रखती हैं। हालांकि, यह कहना मुश्किल नहीं है कि वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। सूरज से पहले उठना और सूरज के साथ चलना उनका मंत्र है, जो यंग जनरेशन के लिए प्रेरणा है।
हाल ही में, 'चक दे इंडिया' फिल्म में 'विद्या शर्मा' की भूमिका निभाने वाली विद्या ने बताया था कि फिल्म में काम कर रहीं सभी 16 लड़कियां अपने स्क्रीन टाइम को लेकर असुरक्षित थीं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने याद किया था कि कैसे शाहरुख ने उनकी मदद की थी। इंटरव्यू के दौरान विद्या ने बताया था कि सोलह लड़कियां इस बात को लेकर काफी असुरक्षित रहती थीं कि उन्हें स्क्रीन पर कितने समय तक दिखाया जाएगा। अभिनेत्री ने कहा था कि उनके लिए ऐसा महसूस करना स्वाभाविक था।
उन्होंने कहा था, “उस टाइम पर जब शूट हो रहा था, तब होता है ना कि इसको थोड़ा ज्यादा वो (स्क्रीन टाइम) मिल रहा है, उसको थोड़ा ज्यादा वेटेज मिल रहा है। जाहिर है ऐसा होना। आपने 16 लड़कियों को एक साथ रखा और उनके सभी के मासिक चक्र अलग-अलग थे, तो मूड स्विंग्स होना आम बात है।'' हालांकि, अब वे सभी अच्छी दोस्त हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि फिल्म की रिलीज के 17 साल बाद भी उनमें बहनों जैसी बॉन्डिंग है।
बता दें कि विद्या ने मनोरंजन उद्योग में अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और फिर अभिनय में कदम रखा। 'चक दे इंडिया' के अलावा वह 'मिसमैच्ड', '1920: एविल रिटर्न्स', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन', 'इनसाइड एज 2' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
फिलहाल, विद्या की फिटनेस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।