Sanjay Dutt से Kishore Kumar और Neelima Azeem तक, वे सितारे जिन्होंने की 2 से ज्यादा शादियां

यहां हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में 3 या उससे ज्यादा शादियां की हैं। इनमें संजय दत्त से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक का नाम शामिल है।

By Pooja Shripal Last Updated: May 6, 2023 | 20:22:41 IST

बॉलीवुड सितारों की लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। बात चाहे उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की हो या फिर अफेयर्स की, फैंस हमेशा ही अपने पसंदीदा सेलेब्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों का अलग ही क्रेज होता है। हालांकि, जिस तरह सेलेब्स की शादियां उनके फैंस के लिए खुशियां लेकर आती हैं, वैसे ही उनके ब्रेकअप और तलाक की खबर फैंस का दिल तोड़ देती हैं। 

ADVT
ADVT

बिगड़ते रिश्तों को देखते हुए अलग होना ही सबसे आसान रास्ता दिखाई देता है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी पहली शादी सफल नहीं हुई और उन्होंने दूसरी शादी का ऑप्शन चुना। कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने 3 या 4 शादियां भी की हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 3 या उससे ज्यादा शादियां रचाई हैं।

1. किशोर कुमार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और एक्टर किशोर कुमार का, जिन्होंने अपने जीवन में एक या दो नहीं, बल्कि 4 शादियां की थीं।

ADVT.
ADVT.

किशोर कुमार की पहली पत्नी

पूरी दुनिया को अपनी जादुई आवाज का कायल बनाने वाले गायक ने पहली शादी 1950 में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की भतीजी व बंगाली गायिका-अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता के साथ की थी। दो साल बाद कपल ने बेटे अमित कुमार का वेलकम किया था, जो अपने पिता की तरह एक सिंगर हैं। हालांकि, शादी के 8 साल बाद कपल अपने बिगड़ते रिश्ते की वजह से अलग हो गया था। 

किशोर कुमार की दूसरी पत्नी

ADVT.
ADVT.

रूमा से अलग होने के बाद किशोर कुमार को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला में प्यार मिला था। किशोर ने मधु से शादी (1960) करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया था। हालांकि, उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली, क्योंकि दिल में छेद होने की वजह से महज 36 साल की उम्र में 1969 में मधुबाला का निधन हो गया था।  

किशोर कुमार की तीसरी पत्नी

मधुबाला के जाने के बाद किशोर कुमार काफी लंबे समय तक खालीपन से जूझते रहे, जिसे उस समय की उभरती एक्ट्रेस योगिता बाली ने पूरा किया था। किशोर ने योगिता से 1976 में शादी थी। हालांकि, किशोर और योगिता की शादी भी ज्यादा नहीं चली और महज 2 साल बाद कपल 1978 में अलग हो गया था।

किशोर कुमार की चौथी पत्नी

ADVT.
ADVT.

तीन असफल शादियों के बाद भी किशोर को शादी में विश्वास था, तभी तो उन्होंने 1980 में अपने जमाने की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस लीना चंदावरकर संग चौथी बार वेडिंग की थी। कपल ने 1984 में बेटे सुमित कुमार का स्वागत किया था। किशोर के अंतिम समय तक लीना उनके साथ रहीं।

2. मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवती ने अपने डांस मूव्स के साथ-साथ एक्टिंग और यूनिक डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। एक्टर ने अपनी लाइफ में दो शादियां की हैं। एक्ट्रेस सारिका संग ब्रेकअप के बाद उन्होंने 1979 में मॉडल से एक्ट्रेस बनी हेलेना ल्यूक के साथ शादी की थी। हालांकि, 5 महीने बाद ही कपल अलग हो गया था।

इसके तुरंत बाद, मिथुन ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड योगिता बाली संग 1979 में शादी कर ली। यह वही समय था, जब योगिता अपने पति किशोर कुमार से अलग हुई थीं। साथ ही मिथुन भी अपनी पत्नी हेलेना से अलग हो चुके थे। ऐसे में दोनों अपनी टूटी शादी के दर्द से जूझ रहे थे और जल्द ही दोनों एक-दूजे के हमदर्द बन गए। कपल के तीन बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, उष्मे चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती हैं। वहीं, बेटी दिशानी चक्रवर्ती को उन्होंने गोद लिया है। 

हालांकि, योगिता और मिथुन की शादी में तब खटास आने लगी थी, जब एक्टर की श्रीदेवी के साथ बढ़ती नजदीकियों की खबरें सामने आई थीं। साल 1985 में श्रीदेवी और मिथुन की सीक्रेट वेडिंग के बाद यह मामला गंभीर हो गया था, लेकिन जब योगिता ने एक्टर को आत्महत्या की धमकी दी, तो 1988 में श्रीदेवी और मिथुन की शादी जबरदस्ती तुड़वाई गई। 

3. कमल हासन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कमल हासन ने तीन शादियां की हैं। कमल ने पहली बार 24 साल की उम्र में शास्त्रीय नृत्यांगना वाणी गणपति से 1978 में शादी की थी। हालांकि, दस साल बाद 1988 में दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक के महीनों बाद, कमल कथित तौर पर अपनी को-एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड सारिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। श्रुति हासन के जन्म के बाद दोनों ने शादी की थी और फिर 1991 में अपनी दूसरी बेटी अक्षरा का स्वागत किया था। हालांकि, 2004 में दोनों अलग हो गए थे। 

इसके बाद, कमल हासन की लाइफ में एंट्री हुई एक्ट्रेस गौतमी तडीमल्ला की, जिनके साथ उन्होंने 2005 में डेटिंग शुरू की। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे से सीक्रेट वेडिंग की थी, लेकिन दुर्भाग्य से 2016 में उनका तलाक हो गया है।

4. करण सिंह ग्रोवर

टीवी के हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर पर लाखों लड़कियां फिदा थीं। उन्हें 'दिल मिल गए' में 'डॉ अरमान' की भूमिका के लिए जाना जाता है। एक्टर ने अपनी लाइफ में तीन शादियां रचाई हैं। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ हुई थी। हालांकि, शादी के 10 महीने के अंदर दोनों अलग हो गए थे।

इसके बाद, करण ने अपने शो 'दिल मिल गए' की को-स्टार जेनिफर विंगेट से 2012 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी वाकई 'मेड-इन हैवन' की तरह दिखती थी। दोनों टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। हालांकि, उन्होंने 2014 में तलाक ले लिया था, जो उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

जेनिफर से तलाक के बाद करण की जिंदगी में एंट्री हुई बंगाली ब्यूटी व बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की, जिनसे उन्होंने साल 2016 में शादी की। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुई थी। तब से दोनों साथ हैं और अब एक बेटी देवी के माता-पिता हैं, जिनका जन्म नवंबर 2022 में हुआ है।

5. सिद्धार्थ रॉय कपूर

'यूटीवी मोशन पिक्चर्स' के सीईओ और फेमस फिल्म मेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं, लेकिन एक पब्लिक फिगर होने के नाते उनका निजी जीवन मीडिया से छिपा नहीं रह सकता। सिद्धार्थ ने भी तीन बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी आरती बजाज थीं, जो उनकी बचपन की सबसे प्यारी दोस्त थीं। हालांकि, कुछ निजी कारणों से दोनों अलग हो गए थे। 

दूसरी बार सिद्धार्थ ने टेलीविजन निर्माता कविता का हाथ थामा, लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। आखिरकार, उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन में अपना सच्चा प्यार मिला और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

6. विधु विनोद चोपड़ा

फेमस निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा क्लासिक कल्ट फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं, जिनमें '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'पीके' और 'संजू' शामिल हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने भी तीन शादियां रचाई हैं। उनकी पहली शादी 1976 में मशहूर फिल्म एडिटर और क्रिटिक रेणु सलूजा से हुई थी। हालांकि, 1983 में दोनों अलग हो गए थे। दूसरी शादी उन्होंने 1885 शबनम सुखदेव से की थी, दोनों एक बच्चे के पैरेंट्स बने। हालांकि, 1989 में दोनों अलग हो गए थे।

आखिरकार, 1990 में विधु को पत्रकार और लेखिका अनुपमा चोपड़ा के रूप में अपना सच्चा हमसफर मिला। दोनों को अब तक की बेस्ट निर्देशक-क्रिटिक्स जोड़ी माना जाता है। उनके दो बच्चे अग्नि चोपड़ा और जूनी चोपड़ा हैं।

7. संजय दत्त

बॉलीवुड के 'बाबा' संजय दत्त को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। दिग्गज स्टार्स स्वर्गीय नरगिस दत्त और सुनील दत्त के बेटे संजय ने भी तीन शादियां रचाई हैं। उनकी पहली शादी 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी। कपल की एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। हालांकि, 1996 में लंबे समय तक ब्रेन ट्यूमर से जूझने के बाद ऋचा का निधन हो गया था, जिसके बाद संजय टूट से गए थे। 

ऋचा के जाने के दो साल बाद 1998 में बाबा ने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की थी। हालांकि, 10 साल की मैरिड लाइफ के बाद दोनों ने 2008 में तलाक की अर्जी दी थी और अलग हो गए थे।

रिया से तलाक के बाद उसी साल संजय ने अपने से 21 साल छोटी मान्यता से शादी की थी। उस वक्त मान्यता 29 और संजू बाबा 50 साल के थे। अपनी उम्र के बड़े फासले के बावजूद, दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट पार्टनर साबित हुए हैं। फिलहाल, दोनों अपने जुड़वा बच्चों इकरा और शाहरान के साथ फैमिली लाइफ जी रहे हैं।

8. अदनान सामी

अक्सर अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फेमस सिंगर अदनान सामी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने तीन शादियां की हैं। अदनान की पहली शादी पाकिस्तानी अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार के साथ वर्ष 1993 में हुई थी। तीन साल बाद 1996 में व्यक्तिगत कारणों से इस जोड़े का तलाक हो गया था। एक्स कपल को एक बेटे अज़ान सामी खान का आशीर्वाद मिला है।

इसके बाद 2001 में अदनान ने दूसरी शादी दुबई की सबा गलादरी नाम की लड़की से की थी। हालांकि, 2003 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। यह वही समय था, जब उन्होंने 16 महीनों में 167 किलोग्राम वजन कम किया था।

दो फेल मैरिज के बाद अदनान को रोया सामी में अपना प्यार मिला, जिनसे उन्होंने 2010 में शादी की। 2017 में कपल ने अपनी बेटी मदीना सामी खान का स्वागत किया। अदनान फिलहाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

9. नीलिमा अज़ीम

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां नीलिमा अजीम भी अपने जमाने की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में तीन असफल शादियों का दर्द झेला है। नीलिमा ने 1979 में लोकप्रिय अभिनेता पंकज कपूर से शादी की थी। हालांकि, 1984 में दोनों सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए थे। इस शादी से नीलिमा को शाहिद कपूर का आशीर्वाद मिला, जिन्हें उन्होंने अकेले ही पाला है।

पंकज से शादी के बाद नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से 1990 में शादी कर ली थी। 1995 में कपल ने बेटे ईशान खट्टर का वेलकम किया था। 2001 में नीलिमा और राजेश का भी तलाक हो गया था। तीसरी बार नीलिमा ने भारतीय शास्त्रीय गायक रज़ा अली खान के साथ 2004 में नाता जोड़ा, लेकिन 2011 में ये भी अलग हो गए। फिलहाल, नीलिमा अपने दोनों बेटों शाहिद और ईशान के साथ रहती हैं।

10. अनूप जलोटा

भजन सम्राट के नाम से मशहूर अनूप जलोटा को 'ऐसी लागी लगन', 'तेरे मन मैं राम', 'सूरज की गर्मी से' जैसे भजन के लिए जाना जाता है। निजी जीवन की बात करें, तो इन्होंने भी तीन शादियां की हैं। अनूप ने पहली बार अपनी स्टूडेंट सोनाली सेठ नाम की एक गुजराती लड़की से शादी की थी। दोनों ने अपने-अपने परिवारों की मंजूरी के बिना ही शादी की थी। दोनों को 'भजन कपल' के रूप में जाना जाता था, दोनों लाइव शोज भी करते थे। दुर्भाग्य से दोनों अलग हो गए थे।

इसके बाद, अनूप ने दूसरी बार बीना भाटिया के साथ अरेंज्ड मैरिज की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए थे। अंत में, उन्होंने मेधा गुजराल में अपनी जीवन साथी को पाया, जो पूर्व भारतीय पीएम आई.के. गुजराल की भतीजी थीं। कपल को एक बेटे आर्यमन का आशीर्वाद प्राप्त है। हालांकि, 2014 में किडनी फेलियर की वजह से मेधा का निधन हो गया था। 

इनके अलावा भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में एक से ज्यादा शादियां की हैं, जिनमें आमिर खान, विनोद मेहरा, अन्नू कपूर, लकी अली जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां