बॉलीवुड की वो स्टार दुल्हनें, जिन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर रचाई शादी

आज हम आपको बी-टाउन की कुछ ऐसी ही बहादुर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर एक नया ट्रेंड शुरू किया है और लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरी हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jul 12, 2021 | 21:33:14 IST

बचपन से ही लड़कियों को सिखाया जाता है कि, ‘तुम एक लड़की हो और लड़कियों को समाज में ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए।’ लड़कियों के उठने-बैठने से लेकर अपने कास्ट-धर्म में शादी करने तक हमारे समाज में हर चीज के लिए नियम बनाए गए हैं, जिस पर खरा उतरने के लिए लड़कियों को परिवार की तरफ से पूरा प्रेशर दिया जाता है। परिवार, समाज के ‘चार लोगों’ की फिक्र करके लड़कियों की इच्छा और उसके सपने को उनके मन से बाहर ही नहीं आने देते हैं और जब बात शादी की आती है, तो लड़कियों के लिए नियम और डबल हो जाते हैं।

ADVT
ADVT

शादी में दुल्हनों को क्या पहनना चाहिए, कैसे रहना चाहिए, किससे शादी करनी चाहिए, कब शादी करनी चाहिए, और रीति-रिवाजों का सही से पालन करना चाहिए। ये सारे नियम लड़कियों पर एक तरह से थोपे जाते हैं। धीरे ही सही लेकिन वक्त बदल रहा है। अब लड़कियां समाज के नियमों को चुनौती दे रही हैं। ‘सुहाग के लाल जोड़े’ से लेकर अपने धर्म-जाति में शादी करने तक के नियमों के खिलाफ खुद की शर्तों पर लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। ये सब मुमकिन हो पाया है, कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की वजह से, जिन्होंने सालों से चलते आ रहे समाज के स्टीरियोटाइप्स को बदला है, खासकर शादी को लेकर। आज हम आपको बी-टाउन की कुछ ऐसी ही बहादुर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर एक नया ट्रेंड शुरू किया है और लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरी हैं।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने तोड़ी परंपराएं, विदाई में दूल्हे को बैठाकर खुद चलाई कार)

ADVT.
ADVT.

महिलाओं को अपने कास्ट/धर्म/राष्ट्रीयता में करनी चाहिए शादी

हमारे समाज में सबसे ऊपर जाति, धर्म और राष्ट्रीयता आती है। अंतरजातीय और अंतर-धार्मिक विवाह समाज में अस्वीकार्य रहे हैं और कभी-कभी इसकी वजह से ऑनर किलिंग भी होती है। हालांकि, प्यार का कोई धर्म, जाति और समुदाय नहीं होता है, शायद इसी वजह से इस रूढ़िवादी सोच को बदलने में मदद मिली है। भारत में ऐसी कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर अपने प्यार को रखा है और आज वे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं। इस लिस्ट में नरगिस, जेनेलिया डिसूजा, सोहा अली खान, करीना कपूर, फराह खान, रत्ना जैसी सेलिब्रिटी दुल्हनें शामिल हैं। पाठक शाह, शबाना रज़ा, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर ने अपने अंतरजातीय विवाहों के साथ समाज के नियमों को दरकिनार कर अपने दिल की आवाज को तरजीह देना सही समझा। सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा, सेलिना जेटली और प्रीति जिंटा जैसी सेलिब्रिटी दुल्हनों ने विदेशों में अपने जीवन साथी को चुना और आज वो उनके साथ खुश हैं।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

विदाई में दुल्हनों से रोने की उम्मीद करना

शादी के बाद सबसे इमोशनल टाइम विदाई का समय होता है। विदाई के बाद माता-पिता अपनी बेटियों को विदा करते हैं और वो अपने पति के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने निकल पड़ती है। इस दौरान दुल्हनें चावल फेंकने की रस्म भी करती हैं। इसके मुताबिक, लड़कियां चावल पीछे की ओर फेंककर अपने माता-पिता को अब तक के प्यार के लिए धन्यवाद कहती हैं। ये मोमेंट काफी इमोशनल होता है। कुछ दुल्हनें इस दौरान रो पड़ती हैं और कुछ दुल्हनों को जान-बूझकर रोने के लिए कहा जाता है। लेकिन अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी सेलिब्रिटी दुल्हनों ने इस रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ते हुए खुशी-खुशी अपने घर से विदा लेकर अपने पति के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

दुल्हनें अपनी शादी में नहीं कर सकती हैं मस्ती

शादी भले ही दूल्हा-दुल्हन की होती है, लेकिन दूल्हे को जहां पूरी मस्ती करने की छूट होती है, तो वहीं दुल्हनों को एक पपेट बना दिया जाता है। उन्हें उछल-कूद के लिए और अपनी ही शादी में मस्ती न करने की उम्मीदें लगाई जाती हैं। आखिर ऐसा क्यों? क्यों लड़के ही मस्ती करें? आखिर शादी तो दोनों लोगों की हो रही है, तो दोनों को अपनी शादी को एंजॉय करने का अधिकार है। आज दुल्हनें इन रूढ़िवादी उम्मीदों को तोड़कर अपनी शादी को एंजॉय करती हैं। यूनिक तरीके से ब्राइडल एंट्री से लेकर बेझिझक स्टेज पर डांस करने तक दुल्हनें अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, असिन, प्रियंका चोपड़ा, काजल अग्रवाल, नेहा धूपिया, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा और सोहा अली खान जैसी सेलेब्रिटी दुल्हनों ने अपनी मैरिड सेरेमनी को खूब एंजॉय किया, जो दुल्हनों के लिए एक इंस्पिरेशन है।

(ये भी पढ़ें- परंपराओं को तोड़ते हुए दूल्हे ने पहना मंगलसूत्र, लोग बोले- 'साड़ी क्यों नहीं पहन ली')

शादियों में पुरुष पुजारियों का अनुष्ठान कराना और कन्यादान व विदाई जैसी रस्में

बॉलीवुड की एकमात्र दीवा एक्ट्रेस दीया मिर्जा, जिन्होंने शादी की रूढ़ियों को सही मायने में तोड़ने का काम किया है। दीया ने पितृसत्ता को तोड़ने के लिए एक रचनात्मक रुख अपनाया था और अपनी शादी के अनुष्ठान के लिए पुरुष पुजारी की जगह महिला पुजारी को आमंत्रित किया था। दीया मिर्जा ने अपनी शादी को बेहद सादगी के साथ सेलिब्रेट किया था। उन्होंने प्रकृति के अनुकूल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया था। सदियों पुराने पितृसत्तात्मक मानदंडों को चुनौती देते हुए दीया ने अपनी शादी को अंजाम देने के लिए एक महिला पुजारी को प्राथमिकता दी और बिना प्लास्टिक के इस्तेमाल किए अपनी शादी को व्यर्थपूर्ण बनाया। उनकी शादी किसी बड़े मैरिज हॉल में होने की बजाय उनके घर के गार्डन में संपन्न हुई थी, जहां उन्होंने अपने 19 साल बिताए थे।

यही नहीं, दीया मिर्जा ने सदियों से चली आ रही कन्यादान और विदाई जैसी रूढ़ियों को भी अपनी शादी में खत्म कर दिया था। दीया ने अपने फैसले से साबित कर दिया कि, ‘बदलाव पसंद के साथ शुरू होता है।’ दीया ने अपनी शादी को एक नए तरीके से परिभाषित किया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में न्यूनतम सजावट के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल और प्राकृतिक थी। यही नहीं, हमारे समाज में आज भी जहां तलाक और दूसरी शादी को वर्जित माना जाता है, लेकिन दीया मिर्जा ने अपने पति वैभव रेखी की पहली पत्नी से हुई बेटी पलक के साथ अपनी शादी को खुशी-खुशी सेलिब्रेट किया।

दुल्हनों की शादी के लिए एज लिमिट

लड़कियां 20 के पार होती नहीं हैं कि, उनसे परिवार और रिश्तेदारों के द्वारा पूछा जाने लगता है कि, ‘शादी कब कर रही हो?’ लेकिन सवाल ये है कि ‘शादी करने की उम्र भी निर्धारित होती है?’ लेकिन आज के समय लड़कियां अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद शादी करने के बारे में विचार कर रही हैं। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, प्रीति जिंटा, बिपाशा बसु, रानी मुखर्जी, सोहा अली खान, अनुष्का शर्मा, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया कि, शादी करने के लिए कोई 'सही' उम्र नहीं होती है और किसी को तभी शादी करनी चाहिए, जब वो पूरी तरह से तैयार हों।

लड़कियों को शादी में लाल लहंगा पहनना चाहिए

‘शादी का जोड़ा’ हो या फिर ‘सुहाग का रंग’ इन सभी को लाल रंग के साथ जोड़ा जाता है। आज भी हम जब दुल्हनों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में लाल कलर के लहंगे में सजी हुई दुल्हन का छवि आती है। सालों से ऐसी परंपरा रही है कि लड़की की सुहाग की निशानी लाल होती है, इसलिए उसे रेड कलर का लंहगा पहनना चाहिए। हालांकि, अब ये ट्रेंड चेंज हो रहा है। अब लड़कियां अपने वेडिंग आउटफिट को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। शर्मिला टैगोर, अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, सोहा अली खान, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, असिन थोट्टूमकल, नताशा दलाल, नेहा कक्कड़ और काजोल जैसी सेलिब्रिटी दुल्हनों ने अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे को रिजेक्ट कर अन्य रंगों के वेडिंग लहंगे को चुना।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल के बजाय पहना व्हाइट कलर का यूनिक लहंगा, शुरू किया नया ट्रेंड)

शादी के बाद दुल्हनों को हैवी कपड़ा पहनना चाहिए

हर लड़की अपनी शादी के दिन खूबसूरत ज्वैलरी और लाइट मेकअप के साथ बेहतरीन पारंपरिक भारी-भरकम डिज़ाइनर आउटफिट पहनना चाहती है। शादी समारोहों के लिए सार्टोरियल लाइन-अप की योजना बनाना, पारंपरिक पोशाक हमेशा एकाधिकार लेते हैं। लेकिन अंदर ही अंदर, वह अपने भारी पहनावे से बाहर निकलकर कुछ और आरामदायक करना चाहती है। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसी सेलेब दुल्हनें अपनी-अपनी शादी के बाद के रिसेप्शन के पहनावे से ऊबकर कंफर्टबल कपड़े पहनकर सामने आईं। दीपिका ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में लाल ज़ुहैर मुराद गाउन चुना था, जिसमें एक अलग करने योग्य स्कर्ट थी। एक्ट्रेस रिसेप्शन के थोड़ी देर बाद ही स्कर्ट को हटाकर और सफेद स्नीकर्स पहनकर डांस मूड में नजर आई थीं। वहीं, सोनम अबू जानी संदीप खोसला द्वारा चिकनकारी काम की एक हाथीदांत कफ्तान में बदल गईं। सोनम और दीपिका के आउटफिट परफेक्ट थे और पार्टी के बाद के लिए सबसे आरामदायक पिक्स थे। बावजूद इसके, दोनों ने अपने फैशन और कंफर्ट का ध्यान रखा।

बदलाव की शुरुआत तभी होती है, जब कोई स्टीरियोटाइप को तोड़ने की हिमाकत करता है और बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसी हिम्मत को दिखाते हुए समाज की रूढ़ियों को बदलने का काम किया है। इस पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात