हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपनी शादी में राजस्थानी और मुगल स्टाइल से बना लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको उनकी फोटोज दिखाते हैं।
शादी एक ऐसा बंधन है, जिसके जरिए दो लोग एक साथ अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करते हैं। कहते हैं किसी भी चीज की शुरुआत हमेशा जश्न के साथ करनी चाहिए और इसलिए शादी में भरपूर जश्न और भव्यता देखने को मिलती है। एक परफेक्ट शादी दूल्हा और दुल्हन का सपना होता है और इसलिए वे वेडिंग वेन्यू से लेकर फूड और लाइटिंग-सजावट सबकुछ का बारीकी के साथ ध्यान रखते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ध्यान दूल्हा-दुल्हन के लुक पर दिया जाता है और खासकर दुल्हन के लुक पर जो, आगे चलकर अपने ब्राइडल लुक से लोगों को प्रेरित करती हैं।
एक दुल्हन बचपन से अपनी शादी और एक खूबसूरत दुल्हन बनने का सपना देखती है। वह ये सुनिश्चित करती है कि, उसका वेडिंग लहंगा, उसकी ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल सब कुछ परफेक्ट हो, ताकि वह अपने यादगार वेडिंग लुक से एक ट्रेंड सेट कर सके। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने वाकई अपने ब्राइडल लुक से एक नया ट्रेंड सेट किया है, जिन्होंने अपने यूनिक शीश पट्टी से हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा है।
मिलिए हमारी दुल्हन आशना मारवाह से, जिन्होंने अपने रॉयल वेडिंग लुक से अपनी शादी में पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। दुल्हन ने फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन किया हुआ पांरपरिक लाल लहंगा अपनी शादी में पहना था। डिजाइनर अनामिका ने आशना का लहंगा राजस्थानी और मुगल लुक को मिलाकर बनाया था।
आशना ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा चोली पहना था। जहां चोली को सुनहरे क्रिस्टल, ज़री और रेशम के साथ एक जटिल पैटर्न में सजाया गया था। वहीं, उनके लहंगे में बनारसी सिल्क पैच पैटर्न में गोल्डन थ्रेड वर्क के साथ कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को डबल दुपट्टे से स्टाइल किया था, जिसमें से एक को उनके कंधे पर पिन किया हुआ था। और दूसरा एक सुनहरी कशीदाकारी हेमलाइन के साथ एक लाल रंग का लंबा फंसा हुआ घूंघट था।
दुल्हन ने सी-फोम ग्रीन-कलर्ड क्रिस्टल एंबेडेड कुंदन ज्वेलरी सेट चुना था। उन्होंने पोल्की चोकर, मल्टी टैसल्ड नेकपीस और फाइव-टियर कुंदन रानीहार के साथ अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक जोड़ी झुमका, एक डबल लेयर्ड नथ, लाल चूड़ा, कड़ा, हाथ फूल, माथा पट्टी पहना था। उनके माथा पट्टी के साथ एक बोरला (राजस्थानी मांग टीका) जुड़ा हुआ था, जो उन्हें अलग लुक दे रहा था।
हालांकि, हमारा सबसे ज्यादा ध्यान उनके मांग टीका और शीश पट्टी ने खींचा, जो काफी यूनिक था। दुल्हन ने कमर बंद और बाजू बंद से अपने लुक में चार-चांद लगाए थे। आशना ने बोल्ड आईज और न्यूड लिप्स से अपने लुक को पूरा किया था। दुल्हन ने अपने पूरे ब्राइडल लुक को हाई-डिफाइन्ड ब्रो, सुंदर आंखों के साथ-साथ मोटी लैशेज, ब्लश और हाईलाइटेड गाल, न्यूड ब्राउनिश लिप शेड और एक छोटी लाल बिंदी के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को एक साफ-सुथरे गोखरू में बांध रखा था।
दूसरी ओर, दूल्हे ध्रुव मारवाह अपनी दुल्हन के साथ काफी जच रहे थे। क्रीम रंग की कढ़ाई वाली बंदगला शेरवानी में ध्रुव बिल्कुल हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे टू-टियर क्रिस्टल-जड़ित पोल्की नेकपीस, पीच रंग की पगड़ी और अलंकृत ब्रोच के साथ पेयर किया था। ध्रुव ने अपने लुक को हैवी एम्ब्रॉएडर्ड आइवरी और ग्रे कलर के कॉम्बिनेशन दोशाला के साथ पेयर किया था, जिस पर ब्लैक और गोल्डन एम्बेलिश्ड हेमलाइन थी।
फिलहाल, दूल्हा-दुल्हन दोनों अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे। वैसे, आपको दोनों का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।