हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपने आनंद कारज समारोह में मनीष मल्होत्रा और अपनी हिंदू शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनकर सभी को चौंका दिया था। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।
महामारी ने भारतीय शादियों को करने के तरीके को बदल दिया है। इससे पहले, एक भारतीय शादी को भव्य त्योहार की तरह मनाया जाता था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के दूर-दूर के रिश्तेदार आते थे। लेकिन अब, करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में ही शादियां करवा दी जाती हैं। ऐसे कई निमंत्रण पत्र भी होते हैं, जिनमें उपस्थित लोगों को पूरी तरह से टीका लगाए जाने का भी उल्लेख होता है।
हालांकि, महामारी के दौरान होने वाली शादियों ने दूल्हा और दुल्हन की अपने खास दिन के लिए सबसे अच्छे कपड़ों को पहनने की इच्छा को कम नहीं किया है। इस दौरान, हमने कुछ दुल्हनों को अपनी शादी के लिए अपनी मां की साड़ी पहने देखा। तो वहीं, कुछ दुल्हनों ने डिजाइनर कपड़े पहने थे। इस बीच हम एक ऐसी दुल्हन से मिले, जिन्होंने अपने आनंद कारज समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा और शादी के लिए सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे पहने थे।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगा, मिनिमल ज्वेलरी ने खींचा ध्यान)
दुल्हन सारिका पटेल फ्लोरिडा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बलराज मथारू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। आनंद कारज समारोह के लिए दुल्हन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पेस्टल हरे रंग का लहंगा चुना था। हालांकि, उनके लहंगे का अनोखा हिस्सा उनकी स्कर्ट थी, जिसमें एक लंबा ट्रेल लगा हुआ था। लहंगे पर सुंदर मोती का काम किया गया था और इसके साथ एक लंबा दुपट्टा था, जिस पर भारी कढ़ाई की गई थी।
दुल्हन ने स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग चांदबाली, मांग टीका, चूड़ा और कलीरे से अपने लुक को निखारा था। उन्होंने न्यूड-टोन्ड मेकअप और बन में बंधे बालों के साथ अपने लुक को लाइट रखा था। वहीं, दूल्हे ने भूरे रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी। उन्होंने अपने आउटफिट को हरे रंग के नेकपीस, दोशाला और पगड़ी के साथ स्टाइल किया था।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)
अपने विवाह संस्कार के लिए दुल्हन ने सभी के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक सुंदर मखमली लहंगा पहना था। उनके लहंगे में हैवी गोल्डन जरी की कढ़ाई थी। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकपीस, सतलदा हार, झुमके की एक जोड़ी, एक नथ और एक भारी माथा पट्टी के साथ कंप्लीट किया था। उन्होंने डेवी शीन मेकअप से अपने लुक को और निखारा था।
(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसके ऊपर एक सुनहरे फूलों की कढ़ाई वाली बंदगला जैकेट थी। उन्होंने मैचिंग व्हाइट दोशाला और स्टेटमेंट नेकपीस से अपने लुक को और निखारा था।
फिलहाल, हमें दुल्हन के दोनों लुक्स बेहद पसंद आए। तो आपका दूल्हा और दुल्हन के स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।