इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में सफेद रंग की बेहद प्यारी ड्रेस पहनी थी और बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।
शादी का दिन हर व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है, तभी तो हम हर साल उस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। आज के समय में, जहां हर छोटे से छोटे फंक्शन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, वहीं शादी का फंक्शन तो बहुत बड़ा होता है। सभी कपल अपने इस खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, वे नहीं चाहते हैं कि, उनकी शादी में कोई भी कमी रह जाए। लेकिन बीते साल से, कोरोना महामारी के चलते कई कपल्स के भव्य शादी के सपने पूरे नहीं हो सके और उन्हें कम से कम चीजों में इसे मैनेज करना पड़ा।
वहीं, कई जोड़ों ने कम चीजों में मैनेज करने की बजाय शादी की तारीख को आगे बढ़ाना सही समझा। इन्हीं में शामिल हैं हमारी दुल्हन जीना शाह। जीना को अपनी एंग्लो-इंडियन शादी के दौरान कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के चलते लॉकडाउन लगने के कारण जीना को अपनी शादी दो बार टालनी पड़ी थी। लेकिन, जब उन्होंने शादी की, तो लोग देखते रह गए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
मिलिए, हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' जीना शाह से। जीना एक आर्ट डायरेक्टर, लेखक और टेलीविजन प्रेजेंटर हैं। बीते दिनों, जीना ने अपने प्यार जैक मैक्लॉघलिन से शादी रचाई थी। जैक एक पेपर आर्टिस्ट हैं। अपनी शादी में जीना ने 'फ्रंटियर रास' का एक ओम्ब्रे गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे में गोल्डन कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने इस लहंगे के साथ मैचिंग की चोली पेयर की थी।
(ये भी पढ़ें- राजस्थान से लेकर बंगाल तक, जानिए दुल्हनें क्यों पहनती हैं अलग-अलग रंग की चूड़ियां, ये है अहम वजह)
जीना ने अपने इस लुक को नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीके से निखारा था। हल्के मेकअप और स्ट्रेट बालों में जीना बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं, दूल्हे ने मिंट-ग्रीन दोशाला के साथ क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दूल्हे राजा इस ड्रेस में बहुत कूल नजर आ रहे थे।
सबसे खास बात ये थी कि, दुल्हन बनी जीना दिन भर भारी लहंगा नहीं पहनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने शादी समारोह के बाद एक खूबसूरत सफेद ड्रेस पहन ली थी। जीना की इस शानदार ट्यूल ड्रेस ने उनके नए दुल्हन के रूप को और निखार दिया था। इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर चार्ली ब्रेयर ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस को सीक्विन, फीदर्स और हार्ट-प्रिंट ट्यूल के कॉम्बिनेशन से बनाया गया था। इस यूनिक ड्रेस के साथ जीना ने एक मंगलसूत्र पहना था, जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा था।
(ये भी पढ़ें- Wedding Tips: शादी में बाकी हैं कुछ ही दिन, तो इन घरेलू फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन)
फिलहाल, दुल्हन जीना दोनों ही ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उनके पति भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। वैसे, आपको जीना की ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।
(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)