दुल्हन अदिति शाह ने अपनी शादी के लुक को एक खूबसूरत फ्लोरल-प्रिंटेड वेडिंग लहंगे से कंप्लीट किया था। उनके मिनिमल ज्वेलरी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
एक शादी में हम देखते हैं कि, दूल्हा और दुल्हन वेडिंग आउटफिट में सजे हुए बहुत अच्छे लगते हैं और फिर वो खूबसूरत तस्वीरों के लिए पोज़ देते हैं, क्योंकि वे अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहे होते हैं। हालांकि, हर कोई इस बात से वाकिफ नहीं है कि, होने वाले दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को भव्य बनाने के लिए कितनी तैयारियां करते हैं। उनके पास सभी चीजों का चयन करने, इनविटेशन को डिजाइन करने, सभी फंक्शन के लिए थीम और सजावट तय करने जैसे कई काम होते हैं। लेकिन उनके लिए सबसे जरूरी बात यह होती है कि, शादी के लिए सबसे अच्छी ड्रेस चुनी जाए।
जब अपने विशेष दिन के लिए दुल्हन की ड्रेस को चुनने की बात आती है, तो दुल्हनें न तो भारी लहंगे चुनती हैं और न ही वे पारंपरिक लाल रंग के लहंगों के लिए हामी भरती हैं। यही हाल दुल्हन अदिति शाह का था, जिन्होंने अपने वेडिंग-डे पर फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगे को चुना था। आइए हम आपको दिखाते हैं अदिति के शादी का लुक।
दुल्हन अदिति शाह ने अपने जीवन के प्यार अमन कृपलानी से एक सीक्रेट शादी की थी। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगे में अपने वेडिंग लुक को और भी शानदार बना दिया था, जिससे उनका लुक काफी लुभावना लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को प्लंजिंग नेकलाइन में मैचिंग सेमी स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इस आउटफिट में लहंगे की कमर और हेमलाइन पर गोटा-पट्टी का काम किया गया था।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)
अदिति ने अपने आउटफिट के साथ दो नेट के दुपट्टे लिए थे। जहां, एक दुपट्टा उनके कंधे पर लिपटा हुआ था। वहीं, दूसरा दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर रखा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को स्टोन जड़ित ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें मांग टीका, इयररिंग्स और चोकर नेकपीस शामिल था। हाथों में सुनहरे और लाल रंग की चूड़ियां पहने होने के कारण दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही, उनकी मिनिमल ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
अदिति का फ्लोरल लहंगा दिन के उजाले में बेहतरीन लग रहा था और दुल्हन के लुक को चार-चांद लगा रहा था। इसके अलावा, लहंगे पर ब्लश, समुद्री हरे और लाल रंग वाले डिजाइनों के साथ सफेद फूलों के पैटर्न बने हुए थे। सबसे बढ़कर, उन्होंने एक गहरे रंग की छाया के ऊपर हल्का रंग चुना था, जिसने उनके लुक को और निखारा था।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फैमिली संग मनाई क्रिसमस, रेड ड्रेस में हॉट लग रहीं एक्ट्रेस)
अदिति के हेयर स्टाइलिस्ट ने उनके बालों को जूड़े में बांधकर सुंदर सफेद फूलों से सजाया था। उनके मेकअप आर्टिस्ट अनिल सी ने पतले आईलाइनर से उनकी आंखों को सॉफ्ट पीच टच दिया था और गुलाबी लिप शेड के साथ उनके ग्लैम लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, दूल्हे अमन कृपलानी ने अपनी दुल्हन को मैच किया था, क्योंकि उन्होंने एक मैरून कलर की पगड़ी के साथ सफेद पायजामा और क्रीम कलर का कुर्ता पहना था। इसके अलावा, जिस चीज ने उनकी शादी में सबका ध्यान खींचा था, वह थी वेडिंग वेन्यू पर दूल्हे की एंट्री। अमन एक विंटेज कार में आए थे और वह पूरे मन से डांस करते हुए खुशी से झूम रहे थे।
फिलहाल, दूल्हा और दुल्हन की शादी की ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। तो, आपको दुल्हन का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।