यहां हम आपको हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ रिद्धि से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में बनारसी लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका अट्रैक्टिव लुक।
शादी कपल की जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज होता है। यह दो आत्माओं का एक साथ एक नए सफर की शुरुआत करने की पहली सीढ़ी होती है। जैसे ही एक कपल की शादी की तारीख तय हो जाती है, वे अपने बड़े दिन की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। दोनों आउटफिट से लेकर लोकेशन तक हर चीज को परफेक्ट बनाने का सपना देखते हैं। भले ही, महामारी ने भव्य शादियों को इंटीमेट सेरेमनी में बदल दिया है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन अपने लुक को हमेशा सबसे परफेक्ट रखना चाहते हैं।
महामारी के पिछले दो वर्षों में हमने कई दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपने बड़े दिन के लिए अपने आउटफिट से कोई समझौता नहीं किया है। जहां कुछ दुल्हनों ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी, वहीं कुछ ने अपनी दादी की विरासत के गहनों को नया रूप दिया था। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपने बनारसी लहंगे से लोगों का दिल जीत लिया था।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना तरुण तहिलियानी का अनोखा क्रिंकल्ड लहंगा, मांग टीके ने लुक लगाया चार-चांद)
मिलिए हमारी दुल्हन रिद्धि से, जो पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। रिद्धि ने साल 2020 में अपने जीवन के प्यार समयक के साथ शादी की थी। भले ही उनकी शादी को काफी वक्त हो गया है, लेकिन उनका वेडिंग लुक अभी भी लोगों का दिल जीत रहा है। दुल्हन का मिनिमल वेडिंग लुक काफी यूनिक था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
दुल्हन रिद्धि ने ‘रॉ मैंगो’ के कलेक्शन से एक बनारसी लहंगा पहना था, जिसके चारों ओर गोल्डन वर्क था। उन्होंने इसे वी-नेक रेड कलर की चोली के साथ पेयर किया था, लेकिन ये उनका बनारसी दुपट्टा था, जिसे उन्होंने शॉल की तरह लपेटा था। दूसरा शीर-दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर रखा था।
दुल्हन ने मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपने लुक को सॉफ्ट रखा था। उन्होंने हरे रंग के ड्रॉप्स वाले चोकर नेकपीस, झुमकी की एक जोड़ी और एक मांग टीका के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए परफेक्टली लाइंड आईज, भूरे रंग की लिपस्टिक और लाल रंग की बिंदी के साथ अपने लुक को निखारा था। दूसरी ओर दूल्हे ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जो उन पर बहुत खिल रहा था।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना सफेद लहंगा, मिंट ग्रीन चूड़ा और यूनिक व्हाइट मेहंदी ने खींचा ध्यान)
शादी का एक और आकर्षण मंडप का सुंदर बाहरी सेटअप था। सजावट हरे-भरे पेड़ों और प्राकृतिक हरियाली पर आधारित थी।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना यूनिक रंगों से बना मल्टीकलर लहंगा, रजवाड़े दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती)
फिलहाल, दुल्हन के बनारसी लहंगे ने वाकई हमारा दिल जीत लिया। वैसे, आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।