बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि, खुशी कपूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट पर अब खुशी के पिता बोनी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद खुशी किसी न किसी वजह से मीडिया हेडलाइंस में आती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर फैंस के बीच तहलका मचा देती हैं। बीते कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि, फिल्म निर्माता जोया अख्तर (Zoya Akthar) अपनी फिल्म के जरिए खुशी कपूर और अभिनेता शाहरुख खान व गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाली हैं। वहीं, अब इस पूरे मामले पर खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम जान्हवी और खुशी है। बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी ने 3 साल पहले फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और एक शॉर्ट हॉरर मूवी में काम किया। अभी उनके पास कई फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। वह ‘दोस्ताना 2’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘गुड लक’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, जान्हवी मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘हेलन’ के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगी। खुशी कपूर भी अपनी मां श्रीदेवी और बहन के नक्शे कदम पर चलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने मालदीव से बेटे जेह संग शेयर की खूबसूरत सेल्फी, मां की गोद में सोते दिखे छोटे नवाब)
आइए अब आपको बताते हैं बोनी कपूर ने क्या कहा है। दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर ने बताया है कि, वह इस तरह के किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में नहीं जानते हैं। जब बोनी कपूर से बातचीत के दौरान खुशी कपूर के प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, ‘मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। मुझे नहीं पता कि, आप किस बारे में बात कर रहे हैं।’
(ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ को 'नौकरानी' कहने पर ट्रोलर्स पर भड़के पति शोएब, एक्ट्रेस ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब)
इससे पहले, बोनी कपूर ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी खुशी के बॉलीवुड में डेब्यू करने की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया था कि, वह खुद खुशी को लॉन्च नहीं करेंगे। जब बोनी से पूछा गया था कि, क्या खुशी फिल्मों में डेब्यू करेंगी? तब उन्होंने कहा था, ‘हां, खुशी भी एक्टिंग के लिए काफी उत्सुक हैं। आप जल्द ही एक अनाउसमेंट सुनेंगे।’ इसके आगे उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि, उनके बेटे अर्जुन और जान्हवी की तरह खुशी को भी वह खुद लॉन्च नहीं करेंगे।
(ये भी पढ़ें: रिया कपूर-करण बुलानी की रिसेप्शन पार्टी की फोटोज आईं सामने, यूनिक ड्रेस में दिखीं प्रोड्यूसर)
इसकी वजह बताते हुए बोनी कपूर ने कहा था कि, ‘मेरे पास संसाधन हैं, लेकिन मैं उसे लॉन्च नहीं करूंगा बल्कि कोई और करेगा, क्योंकि मैं उसका पिता हूं और मैं उसके लिए कृपालु बन जाऊंगा। आप एक फिल्ममेकर के तौर पर ऐसा जोखिम नहीं उठा सकते हैं, और न ही एक एक्टर के लिए ये सही होगा। अनिल कपूर एक स्थापित अभिनेता थे, इसलिए ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि, मैं संजय कपूर के साथ एक दयालु भाई बन गया था, जब उसने बॉलीवुड में एंट्री की थी।’
फिलहाल, फैंस खुशी कपूर के बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको खुशी कपूर कैसी लगती हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।